Wednesday, February 4, 2026

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सीनियर GM रिश्वत लेते पकड़े गए, CBI ने किया गिरफ्तार

by भारतीय Tv
Senior GM of Power Grid Corporation caught taking bribe, arrested by CBI

सीबीआई ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीनियर जीएम उदय कुमार को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कंपनी केईसी इंटरनेशनल के अधिकारियों पर भी मामला दर्ज।


पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सीनियर GM रिश्वत लेते पकड़े गए

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के वरिष्ठ जीएम उदय कुमार को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई की कंपनी केईसी इंटरनेशनल के एक अधिकारी से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ली। यह रिश्वत केईसी इंटरनेशनल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के बीच हुए एक करार और उससे जुड़े बिल को पास कराने के एवज में ली जा रही थी।

केईसी इंटरनेशनल के अधिकारी भी गिरफ्तार

सीबीआई ने इस मामले में केईसी इंटरनेशनल कंपनी के उप महाप्रबंधक सुमन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, इस घोटाले में कुल पांच व्यक्तियों और केईसी इंटरनेशनल कंपनी को नामजद आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई ने 19 मार्च को दर्ज किया मामला

सीबीआई ने 19 मार्च को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें मुंबई स्थित केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, अजमेर में तैनात पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के वरिष्ठ जीएम, और केईसी इंटरनेशनल के चार अन्य अधिकारियों सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।

आरोप है कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के आरोपी अधिकारी रिश्वत लेकर केईसी इंटरनेशनल के बिलों को पास करने और अनुचित लाभ पहुंचाने में मदद कर रहे थे।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई को इस भ्रष्टाचार की शिकायत पहले से मिली हुई थी, जिसके बाद उन्होंने निगरानी रखना शुरू किया। जैसे ही रिश्वत की लेन-देन हो रही थी, सीबीआई की टीम ने उदय कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया

एफआईआर में नामजद आरोपी

सीबीआई की प्राथमिकी में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • उदय कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक (वरिष्ठ जीएम), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), अजमेर (गिरफ्तार)
  • सुमन सिंह, उप महाप्रबंधक, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (KECIL), जयपुर (गिरफ्तार)
  • जबराज सिंह, उपाध्यक्ष और प्रमुख, ट्रांसमिशन और वितरण (T&D), उत्तर भारत, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड
  • अतुल अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक, वित्त और लेखा (F&A), केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, जयपुर
  • आशुतोष कुमार, कर्मचारी, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, सीकर
  • केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, मुंबई, और अन्य अज्ञात लोक सेवक एवं प्राइवेट व्यक्ति

सीबीआई ने कई स्थानों पर की छापेमारी

सीबीआई की टीम ने सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.