Sunday, February 22, 2026

CBSE 10वीं अंग्रेजी पेपर स्कोरिंग, सेट-3 रहा आसान | लंबे उत्तर बने चुनौती

by Sujal
CBSE कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आसान और स्कोरिंग रहा। छात्रों को लंबे उत्तर समय पर लिखने में चुनौती, सेट-3 सबसे सरल बताया गया।

संक्षेप (Summary): CBSE कक्षा 10वीं का अंग्रेजी का पेपर आसान, संतुलित और स्कोरिंग रहा। कम्युनिकेशन और लिटरेचर सेक्शन एनसीईआरटी आधारित थे। छात्रों को लंबे उत्तर समय पर लिखने में चुनौती महसूस हुई, जबकि सेट-3 का प्रश्नपत्र सबसे सरल बताया गया।

CBSE अंग्रेजी के पेपर से छात्रों को मिली राहत, लंबे उत्तर बने समय की चुनौती

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार को कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्र पर जैसे ही प्रश्नपत्र छात्रों के हाथ में पहुंचा, उनके चेहरों पर राहत साफ नजर आई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्र के बाहर छात्रों के बीच पेपर के स्तर को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

छात्रों ने कहा— पेपर आसान और स्कोरिंग रहा

परीक्षार्थियों के अनुसार अंग्रेजी का प्रश्नपत्र संतुलित और पूरी तरह स्कोरिंग रहा। कम्युनिकेशन स्किल से जुड़ा सेक्शन आसान था, जबकि लिटरेचर सेक्शन पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित नजर आया। छात्रों ने बताया कि गणित के पेपर के मुकाबले अंग्रेजी ने उन्हें काफी सुकून दिया, हालांकि लंबे उत्तरों को तय समय में लिखना एक चुनौती जरूर रहा।

Cbse Board Exam 2026: Marks Deduction Rule For Writing Answers In Wrong  Place, New Guidelines Issued | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी,  तुरंत बदल दें तैयारी का तरीका, इस गलती

शिक्षकों की राय— पाठ्यक्रम पर आधारित और संतुलित प्रश्न

अंग्रेजी विषय की शिक्षिका शीतल सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहतर ढंग से तैयार किया गया था। सेट-1 और सेट-2 में कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे, जबकि सेट-3 का प्रश्नपत्र सरल रहा। रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर— चारों सेक्शन में विद्यार्थियों की समझ और अभिव्यक्ति को परखने वाले सवाल पूछे गए थे।

सैंपल पेपर से मिला फायदा

छात्रों का कहना है कि पिछले वर्षों के सैंपल पेपर्स और नियमित अभ्यास की वजह से प्रश्न हल करने में आसानी हुई। खासतौर पर राइटिंग स्किल और लिटरेचर के लंबे उत्तरों में अभ्यास का सीधा फायदा देखने को मिला।

सेट-3 के छात्रों ने साझा किया अनुभव

अंग्रेजी का पेपर रहा स्कोरिंग, लंबे उत्तर को लिखना बनी चुनौती; आपस में  चर्चा करते दिखे परीक्षार्थी - Cbse Class 10 English Exam Easy Scoring Long  Answers Challenge
Cbse 10वीं अंग्रेजी पेपर स्कोरिंग, सेट-3 रहा आसान | लंबे उत्तर बने चुनौती 8

दीपांशु यादव ने बताया, “मुझे सेट-3 का प्रश्नपत्र मिला था। पेपर सरल देखकर बहुत खुशी हुई, लेकिन लंबे उत्तरों को समय के अंदर पूरा करना चुनौती था। अभ्यास कार्य ने इसमें काफी मदद की।”

वहीं अंश कुमार झा ने कहा, “सेट-3 का प्रश्नपत्र आसान था। राइटिंग स्किल का नियमित अभ्यास करने से सेक्शन-सी के लिटरेचर के लंबे उत्तर लिखना आसान हो गया।”

12वीं में भी अन्य विषयों की परीक्षा

इसी के साथ सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के फैशन स्टडीज और ऑटोमोटिव विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई, जो निर्धारित समय और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Greater Noida खेल-खेल में कमरे में बंद हुआ 4 साल का मासूम, पुलिस ने बचाई जान

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.