संक्षेप : Noida के फेज वन थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में सरगना समेत पांच आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी मंत्रालय और श्रम विभाग की फर्जी आईडी दिखाकर युवाओं से रजिस्ट्रेशन व सत्यापन शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने पांच बैंक खातों में जमा करीब 10 लाख रुपये फ्रीज किए हैं। आरोपितों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 21 शिकायतें दर्ज हैं।
Noida । मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फेज वन थाना पुलिस की कार्रवाई में सरगना समेत पांच शातिरों को सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी मोहर, श्रम विभाग की कूटरचित आईडी और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
नौकरी का सपना दिखाकर रची जा रही थी ठगी की स्क्रिप्ट

पुलिस को सूचना मिली थी कि फेज वन थाना क्षेत्र में एक कॉल सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा, जहां पांचों आरोपित रंगे हाथों दबोच लिए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कॉल कर बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट का भरोसा दिलाता था।
नोएडा। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फेज वन थाना पुलिस की कार्रवाई में सरगना समेत पांच शातिरों को सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी मोहर, श्रम विभाग की कूटरचित आईडी और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
नौकरी का सपना दिखाकर रची जा रही थी ठगी की स्क्रिप्ट
पुलिस को सूचना मिली थी कि फेज वन थाना क्षेत्र में एक कॉल सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा, जहां पांचों आरोपित रंगे हाथों दबोच लिए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कॉल कर बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट का भरोसा दिलाता था।
यह भी पढ़ें:
Noida के स्कूल में बच्चों से काम कराए जाने का वीडियो वायरल अभिभावकों में रोष और जांच के आदेश