Wednesday, February 4, 2026

Plane Crash Report टेकऑफ के समय को-पायलट के पास था कंट्रोल, कैप्टन थे व्यस्त – AAIB रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

by pankaj Choudhary
Plane Crash Report

Plane Crash Report को-पायलट के पास था प्‍लेन का पूरा कंट्रोल, टेकऑफ के वक्‍त कहां बिजी थे कैप्‍टन? AAIB की रिपोर्ट में खुलासा

AAIB की रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस समय विमान ने टेकऑफ किया, उस वक्त कैप्टन का फोकस कहीं और था और प्लेन को पूरी तरह को-पायलट कंट्रोल कर रहा था। यह लापरवाही क्या हादसे की बड़ी वजह बनी? रिपोर्ट में दर्ज कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

Ahmedabad Plane Crash Report: कॉकपिट से खुलासा - Shah Times

टेकऑफ के वक्‍त प्‍लेन की कमान को-पायलट क्‍लाइव कुंदर के हाथों में थी. उस समय प्‍लेन के पायलट इन कमांड कहां व्‍यस्‍त थे, इस बात का खुलासा एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट में किया है.

अहमदबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्‍लेन क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्‍सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्‍यूरो (एएआईबी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है. एएआईबी के अनुसार, टेकऑफ के दौरान, प्‍लेन का कंट्रोल पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) यानी कैप्‍टन सुमीत सभरवाल के हाथों में ना होकर को-पायलट क्‍लाइव कुंदन के हाथों में थे. रनवे से रोल होने से लेकर क्रैश होने तक प्‍लेन को को-पायलट ही ऑपरेट कर रहे थे.
ऐसे में, सवाल यह उठता है कि कैप्‍टन के मौजूदगी के बावजूद को-पायलट के हाथों पर प्‍लेन का कंट्रोल क्‍यों था? यह तब था, जब कैप्‍टन सुमीत सभरवाल के पास 8600 घंटे प्‍लेन उड़ाने का अनुभव था. जबकि को-पायलट क्लाइव कुंदर के पास उस समय तक सिर्फ 1100 घंटे प्‍लेन उड़ाने का अनुभव था. सवाल यह भी उठता है कि उस वक्‍त कैप्‍टन समीत सभरवाल कहां बिजी थे और ऐसा करना कितना सही और कितना गलत है. जहां तक सवाल कैप्‍टन समीत कहां बिजी होने का है, तो इसका जवाब एएआईबी ने दे दिया है.

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे से पहले क्या हुआ था?, दोनों  पायलटों में क्या बात हुई; Aaib की जांच रिपोर्ट मे चौंकाने वाले खुलासे -  Devbhoomisamvad.com
Plane Crash Report टेकऑफ के समय को-पायलट के पास था कंट्रोल, कैप्टन थे व्यस्त - Aaib रिपोर्ट का बड़ा खुलासा 10

पीआईसी समीत सभरवाल पर उठे सवाल

एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, को-पायलट क्‍लाइव कुंदर उस समय पायलट फ्लाइंग (पीएफ) थे, जबकि पीआईसी समीत सभरवाल पायलट मॉनिटरिंग की भूमिका में थे. वह फ्लाइट एआई-171 के टेकऑफ को मॉनिटर कर रहे थे. ऐसे में, अब सवाल यह उठता है कि ऐसा करना कितना सही और कितना गलत है. एक निजी एयरलाइंस के सीनियर पायलट के अनुसार, ऐसा करने के लिए पायलट इन कमांड को तीन शर्तें पूरी करनी होंगी. इसमें पहली शर्त पायलट के कुल 3000 से अधिक फ्लाइट आवर्स होने चाहिए.

Why Did Us Team Arrive To Investigate India Ahmedabad Plane Crash Know Full  Details In Hindi -Air India Plane Crash: भारत के विमान हादसे की जांच करने  क्यों पहुंची अमेरिकी टीम? जानिए
Plane Crash Report टेकऑफ के समय को-पायलट के पास था कंट्रोल, कैप्टन थे व्यस्त - Aaib रिपोर्ट का बड़ा खुलासा 11

पीआईसी समीत सभरवाल ने सही किया गया गलत

दूसरी शर्त, पीआईसी के तौर पर उसके 1000 से अधिक घंटे होने चाहिए. वहीं, तीसरा शर्त ऑन टाइप फ्लाइट में बतौर पीआईसी 300 घंटे से अधिक घंटे का अनुभव चाहिए. यानी, पायलट जिस मेक का एयरक्राफ्ट उड़ा रहे हैं, उसमें पीआईसी के तौर पर 300 घंटे का अनुभव चाहिए. उनके अनुसार, कैप्‍टन समीत सभरवाल न केवल इन तीनों शर्तो को पूरा करते थे, बल्कि को-पायलट के तौर पर 300 घंटे का ऑन टाइम अनुभव की शर्त को-पायलट क्‍लाइव कुंदर भी पूरी कर रहे थे. ऐसे में पीआईसी की निगरानी में प्‍लेन का कंट्रोल लेना किसी भी नियम का उल्‍लंघन नहीं है.

Ahmedabad Plane Crash: क्या पायलट की गलती से हुआ हादसा? कैप्टन स्टीव ने  बताया उन 30 सेकेंड्स में कॉकपिट के अंदर क्या हुआ! - News18 हिंदी

एएआईबी ने प्‍लेन क्रैश की बताई यह वजह

एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि प्‍लेन के टेकऑफ करते ही दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकेंड के अंदर कटऑप हो गए. जिसके चलते, इंजन में फ्यूल सप्‍लाई पहुंचना बंद गई. प्‍लेन अपना थ्रस्‍ट और पॉवर खोने लगा. महज कुछ के अंदर प्‍लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के समीप क्रैश हो गया.

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.