Wednesday, February 4, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी: पप्पू यादव को ‘रेस्ट इन पीस’ करने की चेतावनी

by Vijay Parajapati
सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी (ETV Bharat)

पटना: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। धमकी देने वालों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सहित अन्य गैंगस्टर का नाम भी सामने आ रहा है। सांसद पप्पू यादव ने इस बात की जानकारी बिहार पुलिस के डीजीपी और पूर्णिया रेंज के आईजी को दी है। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी सुरक्षा की मांग की है।

पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने वाला फेसबुक पोस्ट का अंश (Social Media)
पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने वाला फेसबुक पोस्ट का अंश (Social Media)

पप्पू यादव का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और इस वजह से वह काफी आहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “लॉरेंस का नाम लेकर मुझे धमकी दी गई है, और इसके बारे में बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत दर्ज कराई है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से भी अपनी सुरक्षा को लेकर बात कर चुका हूं। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर और गंभीर होने की जरूरत है।”

वाट्सऐप के जरिए धमकी

22777941 Papuu
पप्पू यादव को हत्या की धमकी इसी नंबर से दी गयी (Bhartiya Tv)

धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बता रहा है और यह धमकी वाट्सऐप के जरिए कॉल पर दी गई। धमकी देने वाले का नाम “अज्जू लॉरेंस” है, और उसने बिजनेस अकाउंट नंबर 9399508089 से कॉल की। धमकी में सांसद पप्पू यादव को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है कि उन्हें अपनी “औकात में” रहना चाहिए। धमकी देने वाले ने कहा, “अगर आप इधर-उधर करते रहे, तो रेस्ट इन पीस कर देंगे।” पप्पू यादव ने बिहार पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी देकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

दूसरी धमकी झारखंड जेल से

लॉरेंस गैंग के साथ ही झारखंड के एक अन्य गैंग का नाम भी सामने आया है। झारखंड जेल में बंद एक अमन गैंगस्टर के साथी मयंक सिंह ने भी पप्पू यादव को धमकी दी है। मयंक, जो फिलहाल मलेशिया में बताया जा रहा है, ने 26 अक्टूबर को फेसबुक पर एक पोस्ट में पप्पू यादव के लिए धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। पोस्ट में लिखा गया, “पप्पू यादव, तुम्हें राजनीति करनी है तो औकात में रहो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।”

बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ा मामला

यह मामला तब सामने आया जब मुंबई में 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इसके बाद, पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ खुलकर बयान दिए थे और कहा था कि “24 घंटे में इस गैंग को खत्म कर दूंगा।” बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। पप्पू यादव ने सिद्दीकी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया था।

संबंधित खबरें


You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.