Wednesday, February 4, 2026

कासगंज में हादसा: मिट्टी खोदते वक्त ढह गई दीवार, 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

by Vijay Parajapati
UP के कासगंज में दर्दनाक हादसा! घर लीपने के लिए मिट्टी खोदने गई थीं महिलाएं, 4 की मौत, कई गंभीरकासगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. Reported by: पंकज झा Edited by: श्वेता गुप्ता देश नवंबर 12, 2024 10:42 am IST Published On नवंबर 12, 2024 10:18 am IST Last Updated On नवंबर 12, 2024 10:42 am IST Read Time: 2 mins Share TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मिट्टी के ढेर के अचानक ढह जाने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। कासगंज के कस्बा मोहनपुरा गांव में देवठान के पर्व के अवसर पर कुछ महिलाएं घर लीपने के लिए पीली मिट्टी खोदने गई थीं, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन महिलाओं के दबे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मिट्टी ढहने से महिलाओं की मौत, कई घायल

घटनास्थल पर जिला अधिकारी मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही हैं। हादसे में 3 महिलाओं समेत एक युवती की मौत हो गई है। लगभग 2 दर्जन महिलाएं अभी भी मलबे के नीचे फंसी होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव टीम मौजूद है, जो जेसीबी मशीनों की सहायता से मिट्टी हटाने का कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से भी राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर

इस हादसे में घायल हुई प्रत्यक्षदर्शी महिला हेमलता ने बताया कि देवठान पर्व के चलते कई महिलाएं मिलकर कातौर रामपुर से मिट्टी लेने गई थीं। सभी महिलाएं घर और चूल्हे की पिलाई-पुताई के लिए पीली मिट्टी खोदने में व्यस्त थीं। अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया, जिससे वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। हेमलता ने बताया कि अब तक तीन महिलाओं और एक युवती की मौत हो चुकी है, और कई अन्य घायल हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, दिए राहत कार्य के निर्देश

कासगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्दी से बाहर निकाला जा सके।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.