Wednesday, February 4, 2026

Uttar-pradesh के चंदौली में सनसनीखेज वारदात: BJP नेता के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

by Sarita Kumari
Uttar-pradesh के चंदौली में सनसनीखेज वारदात: चंदौली के सहदुल्लापुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के भाई संतोष मौर्या की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शराब के नशे में था और पुलिस ने उसे घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। असलहे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Uttar-pradesh के चंदौली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता के भाई को गोली मार दी।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के भाई संतोष कुमार मौर्या 46 वर्ष के दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह वारदात चकिया नगर पंचायत के रहने वाले प्रदीप जायसवाल द्वारा अंजाम दी गई, जिसे क्षेत्र में एक मनबढ और विवादित प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है। गोली लगते हैं संतोष मौर्य को गंभीर हालत में अस्पताल जाया ले गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

चंदौली उत्तर प्रदेश के चकिया कोतवाली क्षेत्र में सादुल्लापुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के भाई संतोष कुमार मौर्या 46 वर्ष की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आरोपी प्रदीप जायसवाल को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Uttar-Pradesh
यूपी के चंदौली में सनसनीखेज वारदात: BJP नेता के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शराब के नशे में था आरोपी

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के भाई संतोष कुमार मौर्य के सहदुल्लापुर वार्ड संख्या 7 में किराने की दुकान है। सुबह करीब 10:00 बजे दुकान खोलने पहुंचे, उसी समय चकिया नगर पंचायत निवासी प्रदीप जैसवाल वहां आ धमाका। उस वक्त वह शराब के नशे में चूर था और संतोष से बहस करने लगा। काफी समझाने बुझाने के बाद भी के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह दो नाली बंदूक लेकर लौटा और संतोष मौर्य पर सीधे फायरिंग कर दी। गोली लगते हैं संतोष गंभीर में रूप से घायल हो गए, जिनके बाद में मौत हो गई।

गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े संतोष मौर्य

फायरिंग के दौरान संतोष मौर्य को सीने में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।परिजन उन्हें तुरंत संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और पहाड़ी की ओर भाग रहे आरोपी प्रदीप जायसवाल को गिरफ्तारी कर लिया, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो नाली बंदूक भी बरामद कर ली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना के गंभीरता को देखते हुए चकिया विधायक कैलाश खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Uttar-Pradesh
यूपी के चंदौली में सनसनीखेज वारदात: BJP नेता के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

गिरफ्तार हुआ हमलावार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, हालात का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। वही, आरोपी प्रदीप जायसवाल को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल हुए दो नाली बंदूक भी बरामद कर ली गई।

अपर पुलिस अधीक्षक दिंगबर कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा था और मृतक संतोष मौर्य से कहासुनी के बाद बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी है या अवैध। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानून कारवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े हर कड़ी की बारीकी से जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

बीजेपी नेता के भाई

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.