Greater Noida Nikki Bhati केस अंतिम संस्कार वीडियो ने खोली झूठ की पोल
अंतिम संस्कार के वीडियो से निकली नई सच्चाई
Greater Noida Nikki Bhati के सिरसा गांव की निक्की भाटी दहेज की आग में जिंदगी हार गई। उसकी मौत के बाद पुलिस ने पति विपिन भाटी, सास, ससुर और जेठ पर हत्या का मामला दर्ज किया। लेकिन अब सामने आए अंतिम संस्कार के वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि निक्की के ससुर ने ही उसे मुखाग्नि दी। सफेद टी-शर्ट में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरा करने वाला शख्स निक्की का ससुर है। इतना ही नहीं, इस दौरान निक्की का बेटा, उसका चाचा और भाई भी वहीं मौजूद थे।
FIR और परिवार के बयान में विरोधाभास
निक्की की मौत 21 अगस्त की शाम को हुई थी और अगले दिन 22 अगस्त सुबह 8 बजे उसका अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन उसी दिन दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई।
निक्की की बहन कंचन ने पुलिस को बयान दिया था कि “निक्की को आग लगाने के बाद सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।” लेकिन अब यह वीडियो उसके बयान पर सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि उसमें ससुर और दोनों परिवार एक साथ अंतिम संस्कार में नजर आ रहे हैं।
अंतिम संस्कार में साथ क्यों थे दोनों परिवार?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हत्या के बाद ससुराल वाले भाग गए थे, तो फिर अंतिम संस्कार में निक्की का ससुर, मायके वाले और उसका भाई एक साथ कैसे मौजूद थे? तस्वीरों में लाल घेरे में निक्की का भाई दिखाई देता है, जो अंतिम संस्कार में ससुर के पास खड़ा है।

निक्की के पिता का कहना है कि “बेटी को आग लगाने के बाद घर से सभी फरार हो गए थे, लेकिन अंतिम संस्कार के समय ससुर मौजूद था और वही मुखाग्नि दे रहा था।
पुलिस जांच में सामने आएंगे जवाब
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर सच क्या है। क्या कंचन ने झूठ बोला, या फिर वीडियो किसी और कहानी की तरफ इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
👉 यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Delhi Metro का किराया बढ़ा अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने में लगेगा ज्यादा पैसा