संभल हिंसा पर 450 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी गई
hindu populationलखनऊ: 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा पर बनी 450 पन्नों की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई है। यह रिपोर्ट तीन सदस्यीय समिति ने तैयार की है, जिसे हिंसा के तुरंत बाद जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।
कैबिनेट और विधानसभा में रखी जाएगी रिपोर्ट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट सबसे पहले राज्य कैबिनेट के समक्ष पेश की जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा।

रिपोर्ट में क्या-क्या शामिल है
450 पन्नों की इस रिपोर्ट में सिर्फ 24 नवंबर की हिंसा ही नहीं, बल्कि जिले के दंगों के इतिहास का भी पूरा ब्यौरा दिया गया है। इसमें शामिल हैं:https://bhartiyatv.com/
- पिछले दंगों की तारीखें
- दंगों में हुई जनहानि
- प्रशासनिक कार्रवाई का विवरण
- खुफिया तंत्र की नाकामी
- हिंसा के बाद की स्थिति
- भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के सुझाव
कैसे तैयार हुई रिपोर्ट
तीन सदस्यीय समिति ने मौके पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। समिति ने घटनाक्रम की पूरी जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।
भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाने जरूरी हैं। इसमें पुलिस की सतर्कता, खुफिया जानकारी जुटाने की मजबूती और स्थानीय स्तर पर शांति-समिति की भूमिका पर भी जोर दिया गया है।