Wednesday, March 18, 2026

MiG-29 फाइटर जेट क्रैश: आगरा के नज़दीक बड़ा हादसा, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

by Vijay Parajapati
MIG-29

नई दिल्ली/आगरा: सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर जेट MiG-29 हादसे का शिकार हो गया। उड़ान के दौरान विमान में अचानक तेज धमाके के बाद आग लग गई। विमान आग का गोला बनते हुए खेत में जा गिरा, लेकिन विमान में सवार दोनों पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए।

हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित

जब विमान में आग लगी, तो पायलट और को-पायलट ने फौरन विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों ने 2 किलोमीटर दूर पैराशूट के जरिए लैंड किया। यह हादसा आगरा के कागारौल इलाके के सोंगा गांव के खेत में हुआ। एयरफोर्स के इस विमान के क्रैश होने की खबर से स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए।

रूटीन एक्सरसाइज के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट के अनुसार, यह MiG-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रूटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था। इस घटना के बाद इंडियन एयरफोर्स ने हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MiG-29 के क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में जलते हुए एयरक्राफ्ट और घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को देखा जा सकता है। कई लोगों को एयरक्राफ्ट के टुकड़े उठाते हुए भी देखा गया है। सूचना मिलने पर सेना और प्रशासनिक अधिकारी, रक्षा अधिकारी, और जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

MiG-29: भारतीय वायुसेना का हाइटेक फाइटर जेट

MiG-29 रूस में निर्मित एक हाइटेक फाइटर जेट है, जिसे नाटो देशों में ‘फलक्रम’ के नाम से जाना जाता है, जबकि भारत में इसे ‘बाज़’ कहा जाता है। इंडियन एयरफोर्स में इसे 1987 में कमीशन किया गया था और यह एयरक्राफ्ट का यूपीजी अपग्रेडेड वर्जन था।

हाल के महीनों में दूसरा MiG-29 क्रैश

यह बीते दो महीने में दूसरा MiG-29 एयरक्राफ्ट का क्रैश है। सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर में भी MiG-29 का क्रैश हुआ था, जिसमें तकनीकी खराबी के कारण विमान गिर गया था। उस हादसे में भी पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचाई थी।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.