Wednesday, February 4, 2026

Girl Hit छाता लेकर चल रही लड़की को कार ने कुचला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

by pankaj Choudhary
Girl Hit

Girl Hit छाता लेकर सड़क किनारे चल रही थी लड़की, कार आई और कुचल दिया, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

1005102003 1
Girl Hit छाता लेकर चल रही लड़की को कार ने कुचला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल 7

एक बेहद दर्दनाक हादसे में, सड़क किनारे छाता लेकर पैदल चल रही एक लड़की को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, और लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वीडियो ने लोगों के बीच गुस्सा और संवेदना दोनों पैदा कर दिए हैं।

उत्तराखंड के रुड़की में एक लड़की बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही थी और एक सामने से आती कार ने कुचल दिया. देखें दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो.

आजकल देश में दुर्घटना के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. वीडियो उत्तराखंड के रुड़की का बताया जा रहा है. जहां एक लड़की बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही थी और एक सामने से आती कार ने कुचल दिया. आप भी देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो.

घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड के पास बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही लड़की को एक कार ने कुचल दिया है. जिस वजह से लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. लड़की की कुचलने की यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के जरिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

अस्पताल में काम करती थी लड़की

बताया जा रहा है कि लड़की खंजरपुर की निवासी है, उसका नाम कीर्ति बताया जा रहा है, जो जादूगर रोड पर एक अस्पताल में काम करती थी. बरसात होने की वजह से वह छाता लेकर जा रही थी. उसी समय सामने आती कार ने लड़की को कुचल दिया. जिसके बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसी मौके पर आसपास मौजूद लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए. उन्होंने कार ड्राइवर के साथ मिलकर लड़की को कार के नीचे से निकाला. उसके बाद कार ड्राइवर लड़की को लेकर अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.