Wednesday, February 4, 2026

Kanwar Yatra रुड़की में कांवड़ियों का बवाल, कार पर चढ़कर किया तांडव

by pankaj Choudhary
Kanwar Yatra

Kanwar Yatra हरिद्वार के बाद रुड़की में कांवड़ियों का बवाल, कार पर चढ़कर लाठी-डंडो से बना दिया कबाड़

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के रुड़की में कांवड़ियों ने उग्र रूप धारण कर लिया। एक मामूली कहासुनी के बाद दर्जनों कांवड़ियों ने एक कार को घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। कुछ युवक तो कार की छत पर चढ़कर कांच और बॉडी को तहस-नहस करते दिखे। इससे पहले हरिद्वार में भी ऐसा ही बवाल देखा गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से रुड़की तक बवाल, भड़के कांवड़ियों ने की  तोड़फोड़, वीडियो वायरल | Haridwar-Kanwar-Yatra-Violence-Car -Attack-Shiv-Bhakts-Arrested
Kanwar Yatra रुड़की में कांवड़ियों का बवाल, कार पर चढ़कर किया तांडव 8

उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हरिद्वार में गुरुवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद थाना क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक कार जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को हल्की साइड लग गई। इस पर शिवभक्त भड़क उठे और कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कांवड़ियों ने सड़क पर गाड़ी में तोड़फोड़ की और लाठी-डंडों से हमले की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर रुड़की में भी मामूली टक्‍कर के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर बवाल काटा।

Roorkee : लड़कियों के दो गुटों में सरेराह मारपीट, एक ने दूसरी को गिरा-गिरा  कर डंडे से पीटा - Roorkee News Fight Between Girls Group One Beaten By Stick

हरिद्वार पुलिस के अनुसार गुरुवार को रात के समय गंगहो के कुछ कांवड़िये जल लेकर जा रहे थे कि तभी क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने एक कार की साइड उन्हें लग गयी। जिस पर कावंड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने कार के शीशे तोड़ दिये और कार चालक मुकेश निवासी शामली पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम करने की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घायल चालक को भीड़ से बचाकर चौकी शांतरशाह भेजा। जहां से उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार मालिक की तहरीर पर हमले के आरोपी आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी ननौता भैंसराव थाना ननौता जिला सहारनपुर, ऋतिक पुत्र संजय, निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी ,थाना गंगोह जिला सहारनपुर और रविकुमार पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम हमजा गढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं कांवड़ियों के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों कार की साइड लगने पर ही किस तरह उग्र हो कर तोड़फोड़ पर उतारू हो गये।

बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और माहौल को शांत कराया। वहीं कांवड़ियों की इस हरकत और बढ़ती हिंसा से कांवड़ यात्रा की पवित्रता चिंता का विषय बन गई है। पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि कांवड़ यात्रा के नाम पर कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।

उधर रुड़की में भी कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां से वाहन की मामूली टक्कर ने देखते ही देखते बवाल का रूप ले लिया। आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर उतरकर न सिर्फ जिला प्रशासन की गाड़ी में तोड़फोड़ की, बल्कि कई निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। रुड़की शहर के अलग-अलग इलाकों में मारपीट की घटनाएं सामने आयी हैं। कांवड़ियों का बढ़ता आक्रोश अब पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है।

वहीं, कांवड़ यात्रा के देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चौकी प्रभारी नारसन उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली मंगलौर तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी उप निरीक्षक जयवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की गयी।

इस दौरान विशेष रूप से उन स्थानों पर चेकिंग की गई जहां डीजे के बड़े सेटअप लगाए जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित डीजे संचालकों को नोटिस दिये गये हैं। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे के लिए निर्धारित साइज की अनिवार्यता, केवल धार्मिक गीत बजाए जाने तथा जातीय या भड़काऊ गाने न चलाने की सख्त चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन किये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.