Tharali Chamoli में बादल फटने के बाद भारी तबाही कई लोग लापता
Tharali Chamoli उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील में बादल फटने के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। रातभर हुई तेज बारिश से टूनरी गधेरे में बाढ़ आ गई और उसका मलबा पिंडर नदी में जाने से पहले तहसील परिसर और आसपास के घरों में घुस गया। इस आपदा के बाद कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, दुकानें बर्बाद हो गईं और कम से कम दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
SDRF और ITBP की टीम जुटी राहत-बचाव कार्य में

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद एसडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस राहत-बचाव कार्य में लग गई। हालात को देखते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 8वीं वाहिनी, गोचर से एक प्लाटून बल थराली भेजा गया।
यह दल सुबह 10:30 बजे मौके पर पहुंचा और तुरंत ही प्रभावित ग्रामीणों की मदद शुरू की। जवानों ने न केवल सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाया, बल्कि मलबे में दबे लापता लोगों की तलाश भी जारी रखी।

गांवों में मलबा फैला रास्ते हुए अवरुद्ध
रातभर हुई बारिश से सगवाड़ा और चेपड़ा गांव के कई घर मलबे की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। कई मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है।
ITBP का भरोसा: आपदा में हमेशा जनता के साथ0
आईटीबीपी ने कहा कि यह बल हमेशा प्राकृतिक आपदा जैसी घड़ी में जनता के साथ खड़ा है। थराली में राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। बल का कहना है कि उसका मूल मंत्र शौर्य – दृढ़ता – कर्मनिष्ठा” इस मौके पर पूरी तरह सार्थक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
Bayern VS RB Leipzig खिलाड़ी रेटिंग हैरी केन और डियाज़ का शानदार प्रदर्शन