International Yoga Day: योग शुरू करने से पहले या अभ्यास के दौरान अधिक भोजन करने से शरीर में बेचैनी, उलझन और उल्टी जैसा एहसास हो सकता है, जिससे योग प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होता है।
योग अभ्यास के दौरान खाना खाने से पाचन तंत्र पर पड़ता है सीधा असर, जानें शरीर और मन पर होने वाले इसके नुकसान और सही समय खाने का।
हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस (international yoga day 2025) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोग योग के लाभों अपनाने के लिए एकजुट होते हैं और अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी हप्रदान करता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि योग करते समय या उसके दौरान कुछ खाना सही है या नहीं? कई बार लोगों को योग से पहले या उसके बीच में भूख लग जाती है और वे कुछ हल्का फुल्का खा लेते हैं। मगर क्या ये आदत सेहत के लिए ठीक है?

योग से और संस्थानों के अनुसार, अगर आपने हाल ही में कुछ खाया है, तो तुरंत योग करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है वहीं अगर आपने हल्का नाश्ता किया है, तो योगाभ्यास शुरू करने से पहले कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतराल जरूरी होता है। वहीं अगर आपने भारी भोजन किया है जैसे कि लंच या डिनर, तो कम से कम 2.5 से 3 घंटे बाद ही योग करना बेहतर माना जाता है।
योग के बाद भी तुरंत खाना नहीं खाना चाहिए। शरीर को आराम देने के लिए कम से कम 30 मिनट का गैप रखना जरूरी है, ताकि पाचन क्रिया सुचारु रूप से चल सके और शरीर भोजन को ठीक से आत्मसात कर सके।
क्या योग के बीच में खाना ठीक है?
कई लोगों को भ्रम होता हैं कि अगर योग करते वक्त भूख लगे तो थोड़ा बहुत खा सकते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि योगाभ्यास के माध्य में कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इससे शरीर की ऊर्जा संतुलित नहीं रह पाती, पाचन प्रकिया पर असर प्रकिया पर असर पड़ता है और आसनों के दौरान थकान, मिचली या पेट में खिंचाव जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।
योग करते समय ज्यादा खाना क्यों है नुकसानदायक?
योग अभ्यास एक संतुलित और एकाग्र शरीर की मांग करता है। अगर आपने योग शुरू करने से ठीक पहले पहले या उसके बीच में अधिक मात्रा में खाना खा लिया है तो, आपको पेट में भारीपन, असजता और थकान जैसी समस्याओं हो सकती है
Esse न केवल शारीरिक संतुलन बिगड़ता है बल्कि आपका ध्यान भी भटक सकता है
योग से पहले क्या खाए?
अगर आप सुबह – सुबह योग करने जा रहे हैं और भूख महसूस हो रही है तो आप हल्का नाश्ता, जैसे एक केला, कुछ ड्राई फ्रूट्स, या थोड़ा दही le सकते हैं। यह नाश्ता योग से कम से कम 45 मिनट से 1 घंटे पहले किया जाना चाहिए, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन वह भारीपन महसूस नहीं करता।

योग से पहले किन चीजों से बचना चाहिए?
योग से पहले कभी भी तला, भुना, ज़्यादा मसालेदार, बहुत ज्यादा मीठा या वसायुक्त खाना नही खाना चाहिएं। ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर को सुस्त बना देते हैं और पाचन प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। इससे योगाभ्यास में मन नहीं लग पाता और कुछ आसनों में कठिनाई भी होती हैं
इसके अलावा, कैफ़ीन और अल्कोहल से भी दूर रहना चाहिए क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और ऊर्जा स्तर को प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़ें:
International Yoga Day Special