Tuesday, February 3, 2026

Amit Shah का केजरीवाल पर जेल से सरकार चलाने पर क्यों लाना पड़ा नया बिल

by Sujal
Amit Shah ने कहा कि लोकतंत्र में नैतिकता जरूरी है। जेल में रहकर सरकार चलाने की स्थिति को रोकने के लिए केंद्र ने नया बिल लाया। पढ़ें पूरा बयान।

Amit Shah अमित शाह का केजरीवाल पर जेल से सरकार चलाने पर क्यों लाना पड़ा नया बिल क्यों उठा जेल से सरकार चलाने का मुद्दा?

Amit Shah दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाई थी। इसी घटना ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी। अब केंद्र सरकार ने एक नया बिल पेश किया है, जिसके तहत अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को 30 दिन की हिरासत या गिरफ्तारी होती है, तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।

Amit Shah ने बताया बिल की जरूरत क्यों पड़ी

Amit Shah: अगर जेल जाने से पहले केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया होता तो... Pm-Cm  से जुड़े नए बिल पर अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि 75 साल में कई मुख्यमंत्री और मंत्री जेल गए, लेकिन उन्होंने जेल जाने से पहले इस्तीफा दे दिया। लेकिन दिल्ली का मामला अलग था, जहां मुख्यमंत्री ने जेल से ही सरकार चलाई। शाह ने इसे लोकतंत्र और नैतिकता से जुड़ा सवाल बताया।

“क्या जनता चाहती है कि जेल से चले सरकार?

अमित शाह ने कहा मैंने संसद में और देश की जनता से पूछा है कि क्या आप चाहते हैं कि कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जेल से रहकर सरकार चलाए? यह कैसी स्थिति है? यह नैतिकता का सवाल है।

संविधान में बदलाव क्यों जरूरी?

शाह ने आगे कहा कि जब संविधान बना था, तब ऐसी कल्पना किसी ने नहीं की थी कि कोई जेल में रहकर इस्तीफा दिए बिना सरकार चलाएगा। इसलिए अब संविधान में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नैतिकता का स्तर बनाए रखना हर पार्टी की जिम्मेदारी है।

केजरीवाल पर सीधा हमला

गृहमंत्री ने साफ कहा कि अगर केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया होता तो शायद आज इस बिल की नौबत नहीं आती। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में नैतिकता केवल सत्ता पक्ष की नहीं, बल्कि विपक्ष की भी जिम्मेदारी है।

राजनीति में बड़ा संदेश

इस पूरे बयान को राजनीतिक हलकों में सीधा अरविंद केजरीवाल पर हमला माना जा रहा है। जेल से निकलने के बाद उन्होंने पद छोड़ा और आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Manisha Case : सलवार फटी थी या जानवरों ने खाई आंखें? एम्स पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.