Radhika Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में बड़ा मोड़, आरोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस कर रही है गहन पूछताछ।
जानकारी के अनुसार, राधिका यादव की हत्या को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस ने उसके पिता दीपक यादव को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है।
राधिका यादव मर्डर केस में नया मोड़:
पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राधिका के पिता दीपक यादव को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस बार दीपक यादव की रिमांड नहीं मांगी।
इससे पहले, पुलिस ने आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करते हुए दो दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूरी की थी। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अब दीपक यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
राधिका यादव मर्डर केस को ले कर पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक राधिका के पिता दीपक यादव को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की तह तक जाने के लिए कई दृष्टिकोणों से जांच कर रही है, जिससे हत्या के पीछे की असली वजह और अन्य संभावित पहलुओं का खुलासा हो सके।
हर दिन सामने आ रहे नए राज
राधिका यादव मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब दीपक यादव के एक करीबी दोस्त ने बातचीत में कुछ अहम बातें साझा की हैं। उसने बताया कि दीपक ने पुलिस को यह कहा था कि गांव वाले उसे ताना मारते थे कि वह अपनी बेटी को कमाई पर पल रहा है।
हालांकि, दोस्त ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। उसके मुताबिक, दीपक यादव गांव के प्रभावशाली लोगों में गिना जाता था और आर्थिक रूप से भी पूरी तरह सक्षम था। ऐसे गांव वालों द्वारा उसे इस तरह की बातें कहे जाने की संभावना बेहद कम है। दोस्त का कामना है कि दीपक का यह बयान सच्चाई से कोसों दूर है।
क्या है पूरा मामला?
राधिका यादव मर्डर केस में सामने आए अब तक के विवरण के मुताबिक़, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित आवास की है। एफआईआर राधिका यादव के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थी।
प्राथमिक के अनुसार, दीपक यादव, उनकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि कुलदीप यादव अपने परिवार के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर कुलदीप यादव पहली मंजिल की ओर दौड़े।

जब वह ऊपर पहुंचे तो वहां का नज़ारा चौंकाने वाला था। प्राथमिकी में यह भी दर्ज है कि इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने राधिका के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com