Sonu Sood : शर्टलेस और बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, सोनू सूद पर अब हिमाचल पुलिस करेगी कार्रवाई
बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood , जो महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करके लाखों लोगों के दिलों में बस गए थे, अब एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए हैं। यह मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से जुड़ा है, जहां सोनू सूद शर्टलेस और बिना हेलमेट के बाइक चलाते देखे गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में सोनू सूद सिर्फ शॉर्ट्स और चश्मा पहने बर्फीली सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आते हैं। ये वीडियो स्पीति वैली का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि न तो उन्होंने हेलमेट पहना है और न ही कोई सुरक्षा गियर। वहीं, एक अन्य वीडियो में वो हेलमेट पहने नजर आए, लेकिन बगैर गियर और सुरक्षा उपायों के बाइक चलाने पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।
वीडियो को एक स्थानीय इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया, जिसमें लिखा गया, “यह स्पीति है… यहां असली लोग ही सवारी करते हैं।” इस कैप्शन ने और ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा और वीडियो तेजी से फैल गया।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
सोनू सूद की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जहां एक ओर कुछ लोग उन्हें ‘स्टाइलिश’ कह रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग उनकी लापरवाही की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं, लेकिन इस तरह बिना हेलमेट के बाइक चलाना गलत संदेश देता है।”
दूसरे ने कमेंट किया, “आपके जैसे लोगों से युवा प्रेरणा लेते हैं, लेकिन जब आप ही नियमों की अनदेखी करेंगे तो क्या उम्मीद की जाए?”
Sonu Sood
कई लोगों ने हिमाचल पुलिस को टैग करते हुए एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई कि सेलिब्रिटीज को सार्वजनिक रूप से नियमों का पालन करना चाहिए ताकि वे सकारात्मक उदाहरण पेश कर सकें।
पुलिस की सख्त प्रतिक्रिया
लोगों की प्रतिक्रिया के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि वीडियो की प्रारंभिक जांच की जा रही है और यह वीडियो 2023 का हो सकता है। जांच की जिम्मेदारी DySP केलांग को सौंपी गई है।
पुलिस का आधिकारिक बयान
“सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेता को लाहौल-स्पीति जिला में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो 2023 का प्रतीत होता है। फिर भी इसकी सत्यता की जांच हेतु DySP मुख्यालय केलांग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।”
पुलिस ने साथ ही यह अपील भी की कि सभी नागरिक और पर्यटक ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें।
पर्यावरण प्रेमियों की चिंता
सिर्फ सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही नहीं, बल्कि स्पीति जैसी संवेदनशील पारिस्थितिकीय क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि से पर्यावरण कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों और संगठनों का कहना है कि बर्फीली वादियों में बिना उचित सुरक्षा उपायों के इस तरह बाइक राइड करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रभावित कर सकता है।
सोनू सूद की चुप्पी
Without Halmet
इस पूरे विवाद के बीच अभी तक सोनू सूद की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, यह तथ्य और भी हैरान करता है कि सोनू सूद खुद पहले सड़क सुरक्षा को लेकर कई बार अभियान चला चुके हैं। उन्होंने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की सलाह दी है। ऐसे में उनका खुद नियम तोड़ना एक दोहरे मापदंड के रूप में देखा जा रहा है।
यह पहली बार नहीं जब सोनू विवादों में आए – sonu sood viral video
सोनू सूद आमतौर पर अपने नेक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब वह किसी विवाद का हिस्सा बने हैं। इससे पहले भी वह राजनीतिक बयानबाजी और कुछ वीडियो के कारण सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, हर बार उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देकर मामला शांत किया है। अब देखना होगा कि वह इस बार किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी – आम बात नहीं
भारत में सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। ऐसे में जब कोई सेलिब्रिटी, जो लाखों लोगों का रोल मॉडल होता है, खुद नियमों की अवहेलना करता है, तो इसका प्रभाव दूरगामी हो सकता है।
इस घटना के बाद कई विशेषज्ञों ने भी यह कहा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन केवल जुर्माना भरने की बात नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे सभी को निभाना चाहिए – खासकर पब्लिक फिगर को।
“आशिकी” से मिली शोहरत से डर गई थी, दाऊद की फंडिंग पर भी तोड़ी चुप्पी
1990 में डेब्यू, और रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल – Aashiqui movie
Anu Aggarwal :1990 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ ने बॉलीवुड को एक नई स्टार दी — अनु अग्रवाल। पहली ही फिल्म से जबरदस्त शोहरत पाने वाली अनु आज भी उस दौर को याद कर सिहर उठती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ अपने करियर की बातें कीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उन काले पहलुओं को भी उजागर किया, जिनसे आम दर्शक अनजान हैं।
“दाऊद जैसे लोग फिल्म इंडस्ट्री को फंड करते थे” – anu aggarwal movies
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने बताया कि 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों से फंडिंग मिलती थी। अनु ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में उस दौर में जो भी पैसा आता था, वो अंडरवर्ल्ड से आता था। यह एक अलग ही दुनिया थी।”
उन्होंने बताया कि ‘आशिकी’ की रिलीज के बाद उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया गया था, लेकिन उस पॉपुलैरिटी से उन्हें डर लगने लगा था।
स्टारडम से घबराई अनु, बोलीं- “मेरी बिल्डिंग के नीचे भीड़ होती थी”
‘आशिकी’ की जबरदस्त सफलता के बाद अनु अग्रवाल को जो शोहरत मिली, वह उनके लिए घुटन भरी साबित हुई। उन्होंने कहा, “लोग मेरी बिल्डिंग को देखने देश-विदेश से आते थे। यह वही क्रेज था जो आज शाहरुख खान के लिए होता है। लेकिन मैं इससे भागती थी। मेरे लिए यह सेलिब्रेशन नहीं, एक डर बन गया था।”
Anu Aggarwal
आज तक नहीं मिली आशिकी की पूरी फीस – Bollywood
अनु अग्रवाल ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें ‘आशिकी’ के लिए आज तक पूरी फीस नहीं मिली। उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ 60% पेमेंट मिली, बाकी 40% अब भी बकाया है। लेकिन मैंने मॉडलिंग और ब्रांड एंबेसडर बनने से बहुत कमाया, इसलिए इसे मैंने गिफ्ट समझ लिया।”
आशिकी बनी थी म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘आशिकी’ 1990 की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट्स में से एक थी। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने आज भी क्लासिक माने जाते हैं। इसके बाद अनु गजब तमाशा, किंग अंकल, रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों में दिखीं।
Mithun Chakraborty : की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई नगर निगम ने भेजा नोटिस, वजह भी सामने आई – bmc notice
Bmc Notice
BMC की कार्रवाई से घिरे अभिनेता – Mithun Movie
Mithun Chakraborty : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई नगर निगम (BMC) ने उन्हें मलाड इलाके में स्थित उनके परिसर में अनधिकृत निर्माण के लिए नोटिस भेजा है। यह नोटिस मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 475A के तहत भेजा गया है, जो अवैध निर्माण को हटाने में विफल रहने पर दंड की चेतावनी देती है। (bmc notice)
क्या है पूरा मामला? – Bollywood News
BMC ने 10 मई को मिथुन चक्रवर्ती को एक कारण बताओ नोटिस भेजा, जिसमें ग्राउंड और मेजेनाइन फ्लोर पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया।
मेजेनाइन फ्लोर एक आंशिक मंजिल होती है, जिसे दो फ्लोर के बीच बनाया जाता है।
नोटिस में अभिनेता को एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है कि—
“क्यों न उक्त भवन या कार्य को हटाया जाए, उसमें परिवर्तन किया जाए, या परिसर का उपयोग बहाल किया जाए?”
मिथुन चक्रवर्ती का जवाब –
मिथुन चक्रवर्ती ने जवाब में कहा कि उन्हें BMC के अभियान के तहत नोटिस मिला है, जो मलाड के एरंगल इलाके में चल रहा है। उन्होंने साफ कहा कि—
“मेरे पास कोई अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं है। सभी को नोटिस भेजा गया है, हम जवाब दे रहे हैं।”
मिथुन चक्रवर्ती की लोकप्रियता – bollywood movies 2025
मिथुन चक्रवर्ती एक जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उनकी फिल्मों में अभिनय, डांस और डायलॉग डिलीवरी का एक अलग ही अंदाज था। वह अपने खास लुक और स्टाइल के लिए आज भी पहचाने जाते हैं। यह भी पढ़ें:
जब लाइव इंटरव्यू के बीच अनुष्का शर्मा को डराकर अमिताभ बच्चन ने सबको चौंका दिया
Anushka : बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा अनुष्का शर्मा अक्सर अपने कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल अंदाज़ के लिए पहचानी जाती हैं। लेकिन एक बार उनके साथ ऐसा वाकया हुआ कि उनके चेहरे का रंग उड़ गया। ये वाकया जुड़ा है साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशनल इवेंट से, जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सबको चौंका दिया।
“पीके” के प्रमोशन के दौरान हुआ मजेदार वाकया
राजकुमार हिरानी की फिल्म “पीके” में अनुष्का शर्मा ने एक पत्रकार का किरदार निभाया था, और उनके अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में अनुष्का लाइव मीडिया इंटरव्यू दे रही थीं। वह पूरे ध्यान से सवालों का जवाब दे रही थीं, तभी पीछे से अमिताभ बच्चन चुपके से आए और उनके सामने आकर “हैलो” कह दिया।
जब अमिताभ बच्चन ने लाइव चल रहे इंटरव्यू में अनुष्का के साथ किया कुछ ऐसा, आ गए यूजर्स के निशाने पर, बोले- 82 साल की उम्र में…
अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनुष्का ने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया और ये फिल्में जबरदस्त साबित हुईं. अनुष्का की इमेज एक कॉन्फिडेंट और बिंदास अभिनेत्री की है, लेकिन एक इवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया कि अनुष्का की डर के मारे हालत खराब हो गई थी. क्या हुआ था ऐसा, चलिए आपको बताते हैं.
पीके के दौरान का किस्सा
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था. फिल्म कमर्शियली तो बहुत बड़ी हिट रही ही थी, क्रिटिक्स ने भी इसकी तारीफ की थी. फिल्म में एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आईं अनुष्का की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म की एक प्रमोशनल इवेंट में अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया था कि अनुष्का की हालत खराब हो गई थी. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी
अचानक सामने अमिताभ बच्चन को देखकर अनुष्का शर्मा घबरा गईं और थोड़ी देर के लिए हड़बड़ा गईं। उनकी यह प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन को शरारती अंदाज़ में हँसते हुए भी देखा जा सकता है।
यूजर्स का रिएक्शन – “82 की उम्र में ये शोभा नहीं देता!”
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ को यह मज़ेदार लगा, वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे अनुचित बताया। एक यूजर ने लिखा – “82 की उम्र में ऐसी हरकत शोभा नहीं देती”, तो वहीं दूसरे ने कहा – “बच्चों जैसी हरकतें बंद करो बच्चन साहब!”
हालांकि कई फैंस को यह हल्का-फुल्का मजाक लगा और उन्होंने अमिताभ के इस अंदाज़ को “फनी और इनोसेंट” बताया।
सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला जस्टिस बीआर गवई ने रिया चक्रवर्ती को राहत देते हुए कहा कि “हम चेतावनी दे रहे हैं। आप सिर्फ इसलिए इतनी तुच्छ याचिका दायर कर रहे हैं क्योंकि आरोपियों में से एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति है। इस पर बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इनकी समाज में गहरी जड़ें हैं।” यह टिप्पणी उस समय आई जब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
CBI का लुकआउट सर्कुलर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को राहत देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने CBI के लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को मान्यता दी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सीबीआई और महाराष्ट्र राज्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड के कारण केवल इस फैसले को चुनौती दी थी। सीबीआई ने 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच यह घटना तब शुरू हुई जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए पटना में एक एफआईआर दर्ज की। इसके तुरंत बाद, मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। अब बॉम्बे हाईकोर्ट का लुकआउट सर्कुलर रद्द करने का फैसला बरकरार रहेगा। इसके साथ ही, सीबीआई की अपील भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और टिप्पणियां सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर कड़ी टिप्पणी की। जस्टिस बीआर गवई ने फिर से कहा, “हम चेतावनी दे रहे हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीबीआई को अपने द्वारा जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर के लिए उचित आधार की आवश्यकता है। सीबीआई अगर जुर्माना और कुछ कड़ी टिप्पणियां लेना चाहती है तो उन्हें मामले में बहस करनी होगी।
हाईकोर्ट का आदेश और सीबीआई की चुनौती जस्टिस केवी विश्वनाथन ने इस मामले में हैरानी जताई कि सीबीआई इस प्रकार का लुकआउट सर्कुलर जारी करती है। फरवरी में, बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता की याचिका पर सीबीआई का लुकआउट सर्कुलर रद्द कर दिया था। इस आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जो कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ा हुआ था।
सिंघम अगेन में बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सुपरस्टार एक्शन और एक्टिंग के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे दर्शकों में इसे देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म की निर्माण टीम ने दर्शकों को उम्मीद जताई है कि यह फिल्म न केवल एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि इसमें मनोरंजन का भी पूरा पैकेज होगा, जो हर उम्र के दर्शकों को आकर्षित करेगा।
अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट
इन सबके बीच, सिंघम अगेन के सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सिंघम अगेन की टीम से चुलबुल बातें करते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार, जो कि अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी मौजुदगी फिल्म की टीम के बीच की गर्मजोशी को दर्शाती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम सबने मिलकर की बहुत सी चुलबुल बातें,” जो इस फिल्म के लिए उनकी उत्सुकता को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इसे पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देने में जुटे हैं। फैंस के बीच यह चर्चा चल रही है कि यह फिल्म कितनी शानदार होगी, खासकर इस स्टार कास्ट को देखकर। इस तस्वीर ने दर्शकों में फिल्म के प्रति और भी अधिक उत्साह पैदा कर दिया है, और सभी इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान का कैमियो
गौरतलब है कि सिंघम अगेन में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। वह फिल्म में दबंग के चुलबुल पांडे के रोल में अपनी पहचान बनाते हुए दिखेंगे। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सलमान खान के फिल्म में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है, जिसने दर्शकों को और भी ज्यादा रोमांचित कर दिया है। इस तरह की कई चर्चाएं फिल्म के चारों ओर हो रही हैं, जिससे पता चलता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।
रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एक नई हसीना की एंट्री हुई है। चर्चा है कि नायरा बनर्जी ने शो में 400 जोड़ी कपड़े लेकर आने का दावा किया है। वह सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।
नायरा का करियर
नायरा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो कदांबरी से की थी। वह पिशाचिनी और दिव्य दृष्टि जैसे सफल शो में भी नजर आ चुकी हैं। 37 साल की नायरा पहले रामायण से प्रेरित एक फिल्म में सीता की भूमिका निभाने वाली थीं, लेकिन यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
इमरान हाशमी संग काम
नायरा ने 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म “कमाल धमाल मालामाल” में अपनी पहली भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म “अजहर” में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।
बिग बॉस में क्या करेंगी नायरा?
बिग बॉस में नायरा की एंट्री ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। क्या वह अपनी 400 कपड़ों की जोड़ी के साथ अपने फैशन का जलवा बिखेर पाएंगी? इस शो में उनकी उपस्थिति से यह तय है कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
फैशन से लेकर ड्रामा तक
बिग बॉस के घर में नायरा बनर्जी का स्वागत है। वह न केवल अपनी प्रतिभा, बल्कि अपने फैशन के लिए भी जानी जाएंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह से शो में अपनी छाप छोड़ती हैं। क्या वह शो में अपनी जगह बनाने में सफल होंगी? केवल समय ही बताएगा!
अबू धाबी: इस बार दुबई का अबू धाबी सितारों की चमक से जगमगा रहा है, जहां फिल्म उद्योग के दिग्गज एकत्रित हुए हैं। IIFA Awards 2024 के इस भव्य समारोह के दूसरे दिन, बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान ने अपनी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतकर सभी का दिल जीत लिया।
इस समारोह में, किंग खान ने अपने अद्वितीय होस्टिंग कौशल के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। लंबे समय बाद आईफा अवार्ड्स की मेज़बानी करते हुए, उन्होंने इस शाम को खास बना दिया। जब शाह रुख खान ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, तो उनकी विनिंग स्पीच ने सभी को भावुक कर दिया।
शाह रुख ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब ‘जवान’ विकास के दौर में थी, तब मेरे परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन आज, इस अवॉर्ड ने उन सभी चिंताओं को मिटा दिया है।” उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान का विशेष उल्लेख किया, और कहा, “गौरी, तुम मेरी प्रेरणा हो। तुम्हारे बिना यह सब संभव नहीं था।” उनकी यह बात सुनकर समारोह में मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।
इसी बीच, समारोह में लेजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने अपने अद्भुत डांस से सभी का दिल जीत लिया, जिससे समारोह में एक जादुई माहौल बन गया। उनके प्रदर्शन ने इस रात को और भी खास बना दिया।
हाईलाइट्स:
बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीते शाह रुख खान ने अपनी भावुक स्पीच से सबको किया मंत्रमुग्ध।
गौरी खान का योगदान बताया सबसे महत्वपूर्ण।
रेखा के मनमोहक परफॉर्मेंस ने समारोह को और भी खास बनाया।
आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) का समारोह एक बार फिर से साउथ और बॉलीवुड के सितारों से सजा हुआ था। इस भव्य इवेंट के दूसरे दिन शाह रुख खान, करण जौहर, और विक्की कौशल ने मिलकर इस शाम को खास बनाया। इस दौरान रेखा, हेमा मालिनी, और रानी मुखर्जी की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
इसी बीच, विवेक ओबेरॉय की स्पीच ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी बातों से न केवल किंग खान का दिल जीता, बल्कि उनके फैंस के बीच भी काफी प्रशंसा बटोरी। विवेक ने शाह रुख की तारीफ करते हुए कहा, “आप सच में हमारे लिए एक प्रेरणा हैं,” जिसे सुनकर किंग खान भी थोड़े इमोशनल हो गए और धन्यवाद कहा।
लेकिन विवेक की बातों में एक इशारा ऐसा था जो उनके और सलमान खान के बीच के पुराने विवादों की याद दिला गया। उनकी टिप्पणी को सुनकर लोग मान रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा है। इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
हाईलाइट्स:
शाह रुख खान ने किया अवॉर्ड्स का होस्टिंग।
विवेक ओबेरॉय ने किंग खान की जमकर तारीफ की।
विवेक की स्पीच में सलमान खान पर इशारों-इशारों में हुई बड़ी बात।