copper vs steel बोतल पानी पीने के फायदे और सही तरीका
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

copper vs steel फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कॉपर और स्टील दोनों ही बोतलों के अपने-अपने फायदे हैं। लेकिन उनका सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
कॉपर बोतल से पानी पीने के फायदे
डॉक्टर बताते हैं कि कॉपर एक जरूरी ट्रेस मिनरल है, जो शरीर को कम मात्रा में लाभ पहुंचाता है। रातभर कॉपर की बोतल में पानी भरकर रखने से सुबह तक पानी में कॉपर मिल जाता है। इसे पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं:

- बेहतर डाइजेशन: कॉपर का पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
- इम्यूनिटी बढ़ाता है: शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
- मेटाबॉलिज्म एक्टिव: वजन कंट्रोल में मदद करता है।
- लिवर डिटॉक्स: शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
- नेचुरल ग्लो: स्किन पर नेचुरल चमक आती है।
ध्यान रखने योग्य बातें
डॉक्टर ने चेतावनी दी कि ज्यादा कॉपर शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए दिनभर कॉपर की बोतल का पानी न पीएं। बस सुबह खाली पेट एक गिलास कॉपर का पानी पर्याप्त है।
स्टील बोतल के फायदे
स्टील की बोतल भी सुरक्षित और हेल्दी होती है। यह हल्की, टिकाऊ और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर है। स्टील की बोतल में पानी पीने से आपके शरीर में किसी तरह का हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता और यह रोजमर्रा के लिए सुविधाजनक है।
Street Vendors के लिए राहत: 7332 करोड़ की योजना अब 2030 तक चलेगी