Jammu Kashmir कांच के टुकड़ों में बिखरा हाईवे, NH44 पर भूस्खलन से गहरी खाई
लगातार बारिश से बिगड़े हालात
Jammu Kashmir के कई जिलों में भारी बारिश आफत बनकर टूटी है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। बिजली और पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
वीडियो में कैद खौफनाक नजारा

उधमपुर-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क का बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे धंस गया। नीचे की मिट्टी बहती रही और ऊपर की परत टूटकर खाई में बदल गई। आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर सहम गए।
जखियानी-समरौली के बीच सबसे ज्यादा नुकसान
सबसे ज्यादा तबाही जखियानी और समरौली के बीच दर्ज की गई है। देवील ब्रिज के पास सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया। इसके अलावा बाली नल्ली और थराड़ ब्रिज के पास भी भारी नुकसान हुआ है।
प्रशासन ने किए रूट बंद, लोगों से अपील
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई रूट बंद कर दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित इलाकों में न जाएं। लगातार भूस्खलन के चलते राहत और बचाव कार्य में भी बड़ी दिक्कत आ रही है।
मौके पर राहत कार्य जारी
ट्रैफिक पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन लगातार बारिश रुकावट डाल रही है। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:
RCB Big Announcement: बेंगलुरु में हुए हादसे के बाद किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा




