Maharashtra में बारिश का तांडव नासिक से मुंबई तक मचा हाहाकार बाढ़ जैसे हालात
Maharashtra में आसमान से आफत बरस रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों की हालत बिगाड़ दी है। नासिक सांगली कोल्हापुर गढ़चिरौली पंढरपुर और मुंबई में नदियां उफान पर हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कुछ जगहों पर लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं
नासिक में उफान पर नदियां मंदिरों में घुसा पानी
नासिक में बारिश से उफान पर नदिया, दिखा खौफनाक मंजर#nasik | #flood | #heavyrain pic.twitter.com/Pls1Uq4TpZ
— NDTV India (@ndtvindia) August 21, 2025
नासिक और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण गंगापुर बांध पूरी तरह भर चुका है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कादवा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। कई हिस्सों में पानी घरों और मंदिरों में घुस गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नदी का तेज बहाव और खतरनाक मंजर देखा जा सकता है।
सांगली में कृष्णा नदी डेंजर मार्क के करीब
सांगली में भी बारिश आफत बनकर बरसी है। कृष्णा नदी का जलस्तर डेंजर मार्क के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। ड्रोन शॉट्स में साफ दिख रहा है कि नदी उफान पर है और अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कई इलाकों में पानी घुस चुका है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है।

कोल्हापुर में बंद की गई सड़कें बांध से छोड़ा गया पानी
कोल्हापुर में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन ने कई सड़कों को एहतियातन बंद कर दिया है। कोल्हापुर से रत्नागिरी और गगनबावड़ा जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं राधानगरी बांध के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है ताकि दबाव कम किया जा सके।
पंढरपुर में 125 परिवारों का रेस्क्यू
पंढरपुर में भीमा नदी का जलस्तर चेतावनी सीमा पार कर चुका है। अंबिका नगर झुग्गियों में पानी घुस गया, जिससे हालात बिगड़ गए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 125 परिवारों को सुरक्षित निकालकर रेस्क्यू किया।
गढ़चिरौली में पानी में बहा शख्स, मुश्किल से बची जान
गढ़चिरौली से भी बाढ़ की खौफनाक तस्वीर सामने आई। यहां 60 वर्षीय हरिदास बावनथड़े बारिश से आए तेज बहाव में बह गए। हालांकि, उन्होंने किसी तरह पेड़ पकड़कर अपनी जान बचाई। कुरखेड़ा तालुका के सोनेरंगी इलाके में यह घटना हुई। इलाके के कई रास्ते पानी में डूब चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में जलजमाव स्कूल-कॉलेज बंद
राजधानी मुंबई भी बारिश की मार से नहीं बच पाई है। कई इलाकों में जलजमाव से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोकल ट्रेन सेवा बाधित हुई और यातायात पर भी असर पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है
यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Ahmedabad में छात्र की हत्या 8वीं के छात्रका कबूलनामा इंस्टा चैट में मार नहीं डालना था