Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में बड़ा हादसा, मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 4 घायल
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटने के कारण यह हादसा हुआ।

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह दर्शन के समय हुआ, जब मंदिर परिसर में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया. कई लोग फिसलकर गिर गए और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए. मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. अधिकारियों ने कहा कि भीड़ प्रबंधन में चूक की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हादसे के समय मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो दर्शन के लिए दूर-दराज से आए थे.
यह भी पढ़ें: