Russia Earthquake Tsunami : रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, प्रशांत महासागर में सुनामी का अलर्ट
रूस में मंगलवार को 8.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस शक्तिशाली झटके के बाद प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसियों ने समुद्री लहरों की ऊंचाई बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों से तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने को कहा है। अब तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राहत टीमें अलर्ट पर हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।
रूस की जमीन एक जोरदार भूकंप से हिल गई है. 8.7 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने कई देशों को हिलाकर रखदिया. भूकंप कमचटका प्रायद्वीप में आया.
रूस में एक जोरदार भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. बुधवार को रूस के कमचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे स्थानीय प्रशासन ने दशकों में सबसे शक्तिशाली बताया है. इस भूकंप के बाद जापान, रूस और प्रशांत द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से कुरिल द्वीप पर 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची सुनामी पैदा हुई, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इमारतों को नुकसान पहुंचा. अमेरिका की जियोलॉजिकल सर्वे एजेंसी (USGS) ने पुष्टि की है कि भूकंप के बाद सुनामी लहरें उठ चुकी हैं और अलास्का के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है.

रूस में भूकंप पर अब तक क्या है जानकारियां
रूस में भूकंप लाइव न्यूज: रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. भूकंप के बाद न सिर्फ रूस, बल्कि जापान, अमेरिका, हवाई, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में तेज लहरों ने तबाही मचाई है, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और कई देशों में आपात स्थिति के तहत बंदरगाह, हवाईअड्डे और होटल खाली कराए गए हैं.

अब तक की बड़ी बातें:
रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र कामचटका प्रायद्वीप से 133 किमी दूर समुद्र में था.
सेवेरो-कुरील्स्क में सुनामी लहरों ने तटीय इलाकों को डुबोया, तीन लहरें आईं जिनमें से तीसरी सबसे शक्तिशाली थी.
रूस के तटीय कस्बों में जहाज बह गए, बंदरगाह से 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
जापान में 3 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी, कई तटीय शहरों से लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में भेजा गया.
हवाई में 10 फीट तक की लहरों की चेतावनी, डिज्नी रिजॉर्ट समेत कई होटल खाली कराए गए, स्कूलों में टूरिस्टों को शिफ्ट किया गया.
कैलिफोर्निया, अलास्का और पूरे अमेरिकी वेस्ट कोस्ट पर अलर्ट, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को में समुद्री किनारों से दूरी बनाए रखने का आदेश.
फिलिपींस, इंडोनेशिया और चीन के पूर्वी तट पर भी चेतावनी, हालांकि अभी तक अधिकतर जगह लहरें 1 मीटर से कम की रही हैं.
रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कैमचात्स्की शहर में बिजली गुल, मोबाइल सेवा बाधित, कई इमारतों को नुकसान.
फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से कर्मचारियों को हटाया गया, जापान की सरकार सतर्क, फिलहाल कोई रिसाव नहीं.
हवाई के सभी बंदरगाह बंद, यूएस कोस्ट गार्ड ने सभी जहाजों को समुद्र में ही रुकने का आदेश दिया.
रूस में भूकंप के बाद आई सुनामी लहरों ने तटीय शहर को डुबोया
रूस में भूकंप से तबाही लाइव: रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, जिसके बाद रूस, जापान और अमेरिका में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए भयावह वीडियो में जहां इमारतें हिलती नजर आईं, वहीं सेवेरो-कुरील्स्क तटीय इलाके में सुनामी की पहली लहरें टकराती दिखीं. रूस के आपातकाल मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के पूर्वी तट पर एक बंदरगाह शहर सुनामी के पानी से जलमग्न हो गया है.
रूस भूकंप सुनामी लाइव न्यूज: हवाई द्वीप समूह में सुनामी के खतरे के बीच अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी वाणिज्यिक जहाजों को बंदरगाहों से हटने और किसी भी नए जहाज के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोस्ट गार्ड के ओशिनिया डिस्ट्रिक्ट ने बयान में कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, हवाई के सभी बंदरगाहों को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है और सभी आने वाले जहाजों को समुद्र में ही रुके रहने को कहा गया है.
रूस भूकंप सुनामी लाइव न्यूज: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप के पास आए 8.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार को जापान के होक्काइदो तट पर विशाल सुनामी लहरें पहुंचती दिखीं. जापान की मौसम एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर (10 फीट) तक ऊंची लहरों की चेतावनी देते हुए देश के पूर्वी समुद्री तट के बड़े हिस्से को खाली कराने का आदेश दिया. 2011 की तबाही को याद दिलाते हुए कई शहरों में सुनामी सायरन बजाए गए और लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर जाने को कहा गया. कामचटका और रूस का यह क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है.
रूस के सुदूर पूर्वी तट पर बुधवार सुबह आई सुनामी की तेज लहरों ने सखालिन ओब्लास्ट के सेवेरो-कुरील्स्क कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया. वीडियो में देखा गया कि लहरें इमारतों के बीच से गुजरती हुईं उन्हें बहा ले गईं. भारी कंटेनर और औद्योगिक ढांचे भी लहरों की चपेट में आ गए. तीन सुनामी लहरों ने इस क्षेत्र को प्रभावित किया, जिसमें आखिरी सबसे शक्तिशाली थी. लगभग 300 लोगों को बंदरगाह से सुरक्षित निकाला गया, हालांकि किसी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी.
रूस भूकंप लाइव न्यूज: हवाई के माउई द्वीप पर छुट्टियां मना रहीं मौसम विज्ञानी लॉरा बुचटेल ने बुधवार तड़के 1:30 से 2 बजे के बीच सुनामी अलर्ट बजने के बाद अफरातफरी का हाल बयां किया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह कोई अलर्ट नहीं था, यह असली खतरा था. रिसॉर्ट के स्टाफ तक घबराए हुए थे.’ बुचटेल समेत सैकड़ों लोग जल्दबाजी में सामान समेटकर बाहर निकले, लेकिन सड़कों पर भारी जाम लग गया. अधिकारियों ने लोगों को ऊंचाई की ओर जाने और समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है. अनुमान है कि लहरें 1 से 3 मीटर ऊंची हो सकती हैं. बुचटेल ने कहा कि स्थानीय लोग और पर्यटक चेतावनी को गंभीरता से ले रहे हैं और इंधन भरवाकर सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ रहे हैं.
हवाई के बिग आइलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित होटलों ने सुनामी चेतावनी के बीच अपने मेहमानों की आपात निकासी शुरू कर दी है. कैलुआ बे स्थित ‘कोर्टयार्ड किंग कामेहामेहा’स कोना बीच होटल’ ने सभी मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए होटल बंद कर दिया है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मेहमानों को स्कूल बसों द्वारा पास के केलाकेहे हाई स्कूल पहुंचाया जा रहा है. होटल प्रशासन ने मेहमानों की संख्या या निकासी में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि अली’ई ड्राइव के सभी होटल्स यही प्रक्रिया अपना रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Sunil Gavaskar का इंग्लैंड पर हमला मैनचेस्टर के तमाशे को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया