कोर्ट में भावुक हुईं साध्वी प्रज्ञा, कहा – 13 दिन तक किया गया टॉर्चर, अब भगवा की हुई जीत
sadhvi pragya मालेगांव ब्लास्ट केस में बाइज्जत बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कोर्ट में दिया गया बयान सामने आया है। फैसले के बाद साध्वी भावुक हो गईं और आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा मुझे 13 दिन तक टॉर्चर किया गया, इतना अपमान सहा, लेकिन अब इंसाफ मिला है। ये मेरी नहीं, भगवा की जीत है
मैं सन्यासी थी, मुझे आतंकवादी बना दिया गया – दर्द छलका
कोर्ट में बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा,
मैं एक सन्यासी जीवन जी रही थी, लेकिन मुझे आतंकवादी बना दिया गया। जिन लोगों ने हमारे साथ कानून के भीतर रहकर अन्याय किया, उनके खिलाफ भी कुछ नहीं बोल सकती। मैंने 17 सालों तक संघर्ष किया है।”
साध्वी की आवाज़ उस समय भर आई जब उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
भगवा को कलंकित किया गया – लेकिन अब हुआ न्याय
सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा:
भगवा को कलंकित किया गया। लेकिन आज आपके इस फैसले से मेरा नहीं, भगवा का सम्मान लौटाया गया है। इस केस में मेरी नहीं, हिंदुत्व की जीत हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि अब उनका जीवन उन्हें सार्थक लग रहा है और उन्होंने अदालत का आभार जताया।
जो भगवा आतंकवाद कहते थे उन्हें दंड मिलेगा – प्रज्ञा ठाकुर का तीखा बयान
कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कहा:
जिन लोगों ने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा शब्द बोला, आज उन्हें जवाब मिल गया है। अब भगवान ही उन्हें दंड देंगे।”
यह बयान न सिर्फ साध्वी की व्यक्तिगत पीड़ा को उजागर करता है, बल्कि उन राजनीतिक और सामाजिक बहसों को भी सामने लाता है, जिनमें ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द गूंजता रहा।
यह भी पढ़ें:
Manchester United vs Bournemouth : हाइलाइट्स होजलुंड, डोर्गु, अमाद और विलियम्स के गोल ने मचाया धमाल