संक्षेप में पूरी खबर (Short SummaryYamuna Express -वे पर 50 स्टूडेंट्स से भरी बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को डिवाइडर से रगड़कर रोक लिया। सभी छात्र सुरक्षित, सिर्फ एक बाइक सवार को मामूली चोट आई। पुलिस ने बस को हटाकर मार्ग सुचारू कर दिया
Yamuna Express -वे पर बड़ा हादसा टला—50 स्टूडेंट्स की जान बचाने वाले बस चालक की बहादुरी
दनकौर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। करीब 50 छात्रों से भरी बस के ब्रेक अचानक काम करना बंद कर दिए, जिससे एक्सप्रेस-वे पर अफरातफरी मच गई। लेकिन बस चालक की साहस और समझदारी ने सभी बच्चों की जान बचा ली।
नोगा से निकलकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी जा रही थी बस
यह बस नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से छात्रों को लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी जा रही थी। यात्रा सामान्य थी, लेकिन तभी अचानक चालक को महसूस हुआ कि बस के ब्रेक बिल्कुल जवाब दे चुके हैं।बस तेज रफ्तार में थी और सामने ट्रैफिक भी था, लेकिन चालक ने एक पल के लिए भी घबराए बिना तुरंत छात्रों को पीछे की सीटों पर बैठने को कहा।
ड्राइवर की सूझबूझ—धीरे-धीरे रफ्तार कम की, डिवाइडर से रगड़कर रोकी बस

जैसे ही बस यूनिवर्सिटी के रैंप के पास पहुंची, चालक ने बड़ा फैसला लिया।
उसने बस का नियंत्रण खोने से बचाने के लिए उसे कंक्रीट डिवाइडर से रगड़ते हुए रफ्तार कम की।यह जोखिम भरा कदम था, लेकिन इसी निर्णय ने 50 बच्चों की जिंदगी बचा दी।
सामने खड़े बाइक सवार की जान भी बची
बस के तेज हॉर्न और छात्रों की चीखें सुनकर पास में खड़ा एक बाइक सवार तुरंत हट गया।
इस कारण उसे सिर्फ हल्की चोट आई और बड़ा हादसा टल गया।बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया, लेकिन भीतर बैठे स्टूडेंट्स पूरी तरह सुरक्षित रहे।
एक्सप्रेस-वे कर्मियों और पुलिस ने तुरंत बचाव शुरू किया
घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी छात्रों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया—
किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। बस को रास्ते से हटा दिया गया है।”
यह भी पढ़ें:
Vande Mataram लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर गरमाई बहस, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लगाया बड़ा आरोप

/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/08/pm-modi-in-loksabha-winter-session-pti-photo-2025-12-08-09-03-43.jpg)














