संक्षेप (Short Summary) Dubai air शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे का वीडियो वायरल हो गया है। क्रैश के कारण और पायलट की स्थिति पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लो-हाइट मैनुवर के दौरान रिकवरी न होने की वजह से यह दुर्घटना हो सकती है, हालांकि तेजस की सुरक्षा पर कोई सवाल नहीं है।
Dubai air शो में टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान, वीडियो आया सामने
टेक ऑफ के कुछ सेकंड बाद हुआ बड़ा हादसा

Dubai air शो से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां भारतीय लड़ाकू विमान तेजस टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान जैसे ही आसमान की ओर बढ़ता है, कुछ ही क्षण बाद अचानक नीचे गिरने लगता है और जमीन से टकराते ही तेज धमाके के साथ आग का गोला बन जाता है।
अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान
तेजस के क्रैश होने की असल वजह क्या है, इस पर अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं पायलट सुरक्षित है या नहीं—इस बारे में भी अभी आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है। वीडियो के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टेक ऑफ के बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आई होगी।
वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा
वायरल वीडियो में नजर आता है कि तेजस जब नीचे की ओर झुकता है, तो लगता है कि पायलट उसे खींचकर ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाता और विमान तेज रफ्तार से जमीन से टकराकर फट जाता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स की घबराई हुई आवाज—”Oh Shit!”—भी उसमें साफ सुनी जा सकती है।
एयर शो में क्यों बढ़ जाती है दुर्घटना की आशंका?
एयर शो में यह आम बात है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं और कई तरह के स्टंट करते हैं, जिससे जोखिम कुछ बढ़ जाता है। यही तर्क पूर्व एयर मार्शल जिम्मी भाटिया ने भी दिया। उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि एयर शो में हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका रहती है, क्योंकि पायलट लो-हाइट पर मैनुवर (कठिन उड़ान चालें) करते हैं।
उन्होंने बताया कि तेजस शायद पुल-आउट करते समय जमीन के बेहद करीब पहुंच गया और रिकवरी का समय नहीं मिला।
उनके मुताबिक—
“तेजस बेहद सुरक्षित एयरक्राफ्ट है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, लेकिन इससे उसकी सेफ्टी हिस्ट्री या क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
तेजस की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने जताया भरोसा

भाटिया ने जोर देकर कहा कि तेजस अपनी लाइफ साइकिल के सबसे सुरक्षित चरण में है। उनका मानना है कि यह दुर्घटना तकनीकी खामी की बजाय कम ऊंचाई पर किए गए जटिल मैनुवर की वजह से हुई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा हादसा एयर शो में कई बार देखने को मिलता है।
दुनिया के कई दिग्गज फाइटर प्लेन पहुंचे हैं शो में
दुबई एयर शो में दुनिया के कई आधुनिक और हाई-टेक फाइटर जेट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय तेजस भी इन्हीं विमानों के बीच अपनी क्षमता दिखाने के लिए वहां भेजा गया था।
यह भी पढ़ें
Meerut में डॉक्टर की लापरवाही: ढाई साल के बच्चे की चोट पर टांके की जगह फेवीक्विक लगा दी
)








-1763392407317.jpg)







