Meerut Toll Plaza कांड: सैनिक की पिटाई पर बड़ा एक्शन लाइसेंस रद्द और 20 लाख का जुर्माना
वायरल वीडियो से उठा हंगामाMeerut Toll Plaza के भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात 8 बजे हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया। सेना के एक जवान की टोलकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला गंभीर होने पर सेना ने कड़ा विरोध जताया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।
छुट्टी से लौट रहे थे जवान
जानकारी के मुताबिक, घायल जवान कश्मीर में राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात हैं। वह छुट्टी खत्म कर ड्यूटी ज्वाइन करने दिल्ली जा रहे थे। टोल से गुजरते वक्त उन्होंने पहचान पत्र दिखाकर छूट की बात कही। इसी दौरान टोल कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
पहचान पत्र छीना और लाठियों से हमला
आरोप है कि टोलकर्मियों ने जवान का पहचान पत्र छीन लिया और लाठी-डंडों से उनकी बुरी तरह पिटाई की। घायल हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वीडियो में जवान को खंभे से बांधकर पीटे जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
सेना की सख्त नाराज़गी
सेना की सूर्य कमांड ने बयान जारी कर कहा कि “सर्विंग सैनिक के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।” सेना ने मेरठ पुलिस से संपर्क कर हत्या की कोशिश, डकैती और गैरकानूनी जमावड़े की धाराओं में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
NHAI ने टोल ऑपरेटर पर ठोका 20 लाख का जुर्माना
सेना के विरोध और मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल ऑपरेटर पर बड़ा एक्शन लिया। एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही एजेंसी को भविष्य की टोल बिडिंग से प्रतिबंधित करने और मौजूदा अनुबंध रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
यात्रियों की सुरक्षा पर NHAI का बयानNHAI ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना को लेकर अब टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
PM Modi से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला गले लगाकर किया स्वागत