Wednesday, February 4, 2026

Hyderabad : चारमिनार हादसा: आग में 17 की मौत, CM और PM ने जताया दुख

by pankaj Choudhary
Hyderabad : के चारमिनार के पास एक इमारत में भीषण आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान।

Hyderabad : चारमिनार के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की दर्दनाक मौत; पीएम-सीएम ने जताया शोक

सुबह-सुबह जल उठा निज़ामकालीन घर

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से रविवार सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। मशहूर चारमिनार के पास स्थित गुलजार हाउस इलाके की एक पुरानी इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग रविवार सुबह लगभग 6 बजे लगी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां तैनात की गईं।

अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि अभी आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।


मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि

“इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।”

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा—

“ओल्ड सिटी के मीर चौक में आग की घटना बेहद दुखद है। मैंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।”


मृतकों की सूची जारी

तेलंगाना अग्नि आपदा प्रतिक्रिया, आपातकाल और नागरिक सुरक्षा विभाग ने इस हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि

  • घटना के समय घर में कुल 21 लोग मौजूद थे।
  • सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
  • यह मकान निज़ाम के समय की इमारत थी जिसमें ग्राउंड फ्लोर समेत तीन मंजिलें थीं।
  • दूसरी मंजिल पर मौजूद 4 लोग सुरक्षित बच निकले।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक—

“मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।”

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा—

“हैदराबाद में आग की घटना बेहद दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”


जी. किशन रेड्डी मौके पर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा:

“पुलिस ने कई मौतों की जानकारी दी है, लेकिन अंतिम पुष्टि संबंधित अधिकारी ही करेंगे।”

उन्होंने बताया कि मृतकों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड’ पर विवाद, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
Source – India tv
Written By – Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.