Wednesday, February 4, 2026

Lal Bahadur 1965 में लाल बहादुर 2025 में नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भरता का मंत्र और बदलती सोच

by Sujal
Lal Bahadur 1965 में लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' से आत्मनिर्भरता का आह्वान किया, 2025 में पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प दोहराया। जानें दोनों नेताओं की सोच और संदेश की कहानी।

Lal Bahadur 1965 जब शास्त्री जी ने दिया जय जवान जय किसान का मंत्र

Lal Bahadur साल 1965 का भारत दोहरी चुनौती से जूझ रहा था—एक तरफ पाकिस्तान का हमला, दूसरी ओर भीषण खाद्यान्न संकट। अमेरिका ने गेहूं की आपूर्ति रोकने की धमकी दी, लेकिन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने झुकने से इंकार कर दिया। उन्होंने देशवासियों से एक दिन उपवास रखने की अपील की और कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसी दौर में गूंजा उनका ऐतिहासिक नारा जय जवान जय किसान जिसने सैनिकों और किसानों के हौसले को नई ऊंचाई दी।

Latest And Breaking News On Ndtv

2025: पीएम मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

आज, 2025 में, देश की परिस्थितियां भले बदल गई हों, लेकिन चुनौतियां अब भी कम नहीं। इस बार दबाव अमेरिका का है, जो चाहता था कि भारत अपने कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटाए और GM फसलों को अनुमति दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में किसानों के हितों से समझौता करने से मना कर दिया और कहा—”मैं भारत के किसानों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़ा हूं”।

किसानों के हितों से समझौता नहीं

अमेरिकी सस्ते और सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आने से लाखों छोटे किसानों की आजीविका खतरे में पड़ सकती थी। पीएम मोदी का रुख 1965 की याद दिलाता है, जब शास्त्री जी ने अमेरिका की शर्तें मानने के बजाय देश को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया था।

Latest And Breaking News On Ndtv

आत्मनिर्भरता का व्यापक अर्थ

पीएम मोदी ने लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि आत्मनिर्भरता सिर्फ आयात-निर्यात या मुद्रा तक सीमित नहीं है, यह देश की सामर्थ्य और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नवाचार लाने, ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

युवाओं के लिए नई योजनाएं

मोदी ने ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की सहायता दी जाएगी। उनका मानना है कि यह योजना न केवल रोजगार बढ़ाएगी, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं को मजबूत करेगी।

दोनों युगों का साझा संदेश

लाल बहादुर शास्त्री और नरेंद्र मोदी—दोनों नेताओं का संदेश एक ही है: देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए हमें अपने जवानों, किसानों और युवाओं की ताकत पर भरोसा करना होगा। 1965 का नारा आज भी जोश भरता है और 2025 का संकल्प आने वाले भारत की दिशा तय कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Kishtwar त्रासदी बादल फटने से 60 की मौत मचैल माता यात्रा में मचा कोहराम

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.