बीसीसीआई अध्यक्ष पद से रोजर बिन्नी का इस्तीफ़ा, राजीव शुक्ला बने कार्यकारी अध्यक्ष
BCCI भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके स्थान पर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव तक राजीव शुक्ला ही इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
एपेक्स काउंसिल बैठक से उठे कयास

बीते बुधवार (27 अगस्त) को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में रोजर बिन्नी की जगह राजीव शुक्ला बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा ड्रीम11 के अनुबंध की समाप्ति और नए प्रायोजक की संभावनाओं पर चर्चा करना था। इसी दौरान रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं और अब यह साफ हो गया है कि उनकी जगह शुक्ला को कमान मिली है।
उम्र की सीमा बनी वजह
बीसीसीआई संविधान के मुताबिक, कोई भी पदाधिकारी 70 साल की उम्र पार करने के बाद पद पर नहीं रह सकता। रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई 1955 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 70 साल 41 दिन हो चुकी है। ऐसे में नियमों के अनुसार उन्हें पद छोड़ना पड़ा।
🚨 NO BINNY AS BCCI PRESIDENT. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 29, 2025
– Rajiv Shukla has been appointed as BCCI's acting President. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/2bU6ruvUqe
छह महीने तक अध्यक्ष पद संभालेंगे राजीव शुक्ला
65 वर्षीय राजीव शुक्ला लंबे समय से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े हुए हैं। वह 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। अब अगले छह महीने तक यानी नए अध्यक्ष के चुनाव तक वही बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। क्रिकेट से उनकी गहरी पकड़ और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
रोजर बिन्नी का कार्यकाल
रोजर बिन्नी ने 18 अक्टूबर 2022 को बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। उनसे पहले इस पद पर सौरव गांगुली थे जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। बिन्नी के कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट में कई अहम फैसले लिए गए और अब उनकी जगह राजीव शुक्ला ने कार्यभार संभाल लिया है।
यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
rahul rally दरभंगा में राहुल की रैली से विवाद: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार