Wednesday, February 4, 2026

Boeing 787 Engine Fails अमेरिका में उड़ान भरते ही Boeing 787 का इंजन फेल, पायलट ने भेजा ‘मेडे’ सिग्नल

by pankaj Choudhary
Boeing 787 Engine Fails

Boeing 787 Engine Fails अहमदाबाद की तरह अमेरिका में बोइंग 787 का हवा में इंजन फेल, उड़ान भरते ही पायलट बोला- मेडे, मेडे

अहमदाबाद की हालिया घटना के बाद अब अमेरिका में भी एक बोइंग 787 विमान का इंजन उड़ान के तुरंत बाद फेल हो गया। जैसे ही विमान ने रनवे छोड़ा, पायलट को इंजन में खराबी का संकेत मिला और उसने तुरंत ‘मेडे, मेडे’ सिग्नल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और बोइंग पर एक बार फिर तकनीकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Boeing 787 Engine Fails Mid-Flight In Us; Same Model Crashed In Ahmedabad |  Bhaskar English

अहमदाबाद में बोइंग विमान हादसे के बाद अमेरिका में भी ऐसा ही मामला सामने आया। यूनाइटेड एयरलाइंस की फ़्लाइट UA108 वॉशिंगटन डलेस एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही बायां इंजन फ़ेल हो गया। पायलट ने आपातकाल की घोषणा की। विमान 5 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर था। चालक दल ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के साथ मिलकर काम किया।

अहमदाबाद की तरह अमेरिका में बोइंग 787 का हवा में इंजन फेल, मेडे, मेडे बोले  पायलट, यात्रियों के उड़े होश - Uttamhindu.com
Boeing 787 Engine Fails अमेरिका में उड़ान भरते ही Boeing 787 का इंजन फेल, पायलट ने भेजा 'मेडे' सिग्नल 9

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में बोइंग का विमान क्रैश होने के बाद अमेरिकी में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां 787-8 ड्रीमलाइनर के उड़ान भरते ही इंजन फेल हो गया। इसके बाद पायलट को मेडे की घोषणा करनी पड़ी और विमान में हड़कंप मच गया।

घटना पिछले हफ्ते उस वक्त घटी जब यूनाइटेड एअरलाइंस की फ्लाइट यूए108 25 जुलाई को ट्रांसाटलांटिक के लिए वॉशिंगटन डलेस एअरपोर्ट से उड़ान भर रहा था, तभी उसका बायां इंजन खराब हो गया और पायलट को मेडे घोषित करना पड़ा।

उड़ान भरते ही फेल हुआ Boeing 787 का इंजन! हवा में मचा हड़कंप, सहमे यात्री,  Mayday कॉल ने उड़ाए होश | Mayday Call Mid Air Engine Failure Boeing 787  Dreamliner Incident United

हवा में हुआ इंजन खराब

फ्लाइट ने जैसे ही वॉशिंगटन डलेस से उड़ान भरकर 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, इसके कुछ ही देर बाद इंजन में खराबी की जानकारी मिली। चालक दल ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की और सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एअर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के साथ मिलकर काम किया।

फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लाइट दो घंटे 38 मिनट तक हवा में रहा और वॉशिंगटन के उत्तर-पश्चिम में सुरक्षित रूप से ईंधन निकालने के लिए चक्कर लगाता रहा। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो पाई। इस दौरान फ्लाइट के पायलटों ने विमान के वजन को नियंत्रित करने के लिए 6 हजार फीट की ऊंचाई बनाए रखी और एटीसी से फ्यूल डंपिंग के लिए लगातार अनुरोध किया।

खींचकर रनवे से हटाना पड़ा विमान

ईंधन डंपिंग पूरी होने के बाद पायलटों ने रनवे 19 सेंटर पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) का इस्तेमाल करके उतरने की इजाजत मांगी। लैंडिंग के बाद बोइंग का ये विमान अपने आप आगे नहीं बढ़ पाया, उसे रनवे से बाहर खींचना पड़ा। सोमवार तक ये विमान वॉशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर ही रुका रहा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Air India Plane Crash : मां ने अपनी खाल देकर बेटे को बचाया, खुद हुईं बुरी तरह झुलसी

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.