Thursday, February 5, 2026

Good News Pak से रिहा होंगे 193 मछुआरे और 53 भारतीय बंदी!

by Sarita Kumari
Good News: भारत ने पाकिस्तान से 53 भारतीय कैदियों और 193 मछुआरों की शीघ्र रिहाई की मांग की है। सरकार 2014 से अब तक 2,661 मछुआरे और 71 नागरिक कैदियों को वापस ला चुकी है। विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीयों की सुरक्षा और कांसुलर एक्सेस पर जोर दिया है।

Good News: भारत-पाक के बीच मानवता के आधार पर हुई सकारात्मक पहल

सरकार की निरंतर कोशिशों का ही नतीजा है कि साल 2014 से लेकर अब तक पाकिस्तान से 2,661 भारतीय मछुआरे और 71 अन्य भारतीय नागरिक कैदी सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक माध्यमों से एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरे की सूची के आदान-प्रदान किया। यह प्रक्रिया 2008 में हुई काउंसलर एक्सेस से संबंधित द्विपक्षीय समझौते के तहत होती है, जिसके अनुसार दोनों देश हर वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को ये सूचियां एक दूसरे को उपलब्ध कराते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच कैदियों की सूची का आदान- प्रदान

विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान को 382 कैदियों और 81 मछुआरो की सूची शॉपी है, जिन्हें पाकिस्तान का नागरिक माना जा रहा है। वहीं दूसरी और, पाकिस्तान ने भी भारत को 53 कैदियों और 193 भारतीय मछुआरों की सूची दी है, जो उसकी हिरासत में है और जिन्हें वह भारतीय नागरिक मानता है।

Good News
Good News: Pak से रिहा होंगे 193 मछुआरे और 53 भारतीय बंदी

भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों, मछुआरे, उनकी नौकाओं और लापता भारतीय सैन्य कर्मियों की जल्द रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है। सरकार ने विशेष रूप से उन भारतीयों के तत्काल रिहाई पर जोर दिया है, जिन्होने अपनी सजा पूरी कर ली है,ताकि उनकी वापसी की प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सके।

पाकिस्तान में बंद 26 कैदियों को काउंसलर एक्सेस देने की मांग

भारत ने पाकिस्तान में बंद 26 कैदियों और मछुआरों के लिए तत्काल काउंसलर एक्सेस की मांग की है, जिन्हें भारतीय नागरिक माना जा रहा है लेकिन अब तक उन्हें यह सुविधा नहीं मिली है। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान से यह भी आग्रह किया है कि जब तक इन भारतीय नागरिकों को रिहा कर भारत नहींभेजा जाता, तब तक उनकी सुरक्षा देखभाल और भलाई सुनिश्चित की जाए।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत मछुआरों और कैदियों से जुड़े मामलों सहित सभी मानवीय विषयों का प्राथमिकता के साथ सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

2014 से अब तक पाक की कैद से 2,661 मछुआरे और 71 कैदी वापस लाए गए।

Good News
Good News: Pak से रिहा होंगे 193 मछुआरे और 53 भारतीय बंदी

यह उल्लेख करना जरूरी है कि भारत सरकार की सतत कोशिशें के चलते वर्ष 2014 से अब तक पाकिस्तान के जेलो से कुल 2,661 भारतीय मछुआरो और 71 नागरिक कैदियों की सुरक्षित वापस कराई जा चुकी है। इनमें वर्ष 2023 से अब तक रिहा किए गए 500 मछुआरे और 13 भारतीय नागरिक कैदी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.