Tuesday, February 3, 2026

भारत-पाकिस्तान ceasefireपर सहमत, ट्रंप ने की घोषणा; विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

by Sujal
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव खत्म करने पर सहमति बनी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का दावा, लेकिन भारत ने इसे द्विपक्षीय समझौता बताया। जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी ceasefire

भारत-पाकिस्तान में ceasefireपर बनी सहमति, तनाव हुआ खत्म

ceasefire भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर अब विराम लग गया है। दोनों देश जल, थल और वायु सीमा पर फौरन और पूर्ण युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की उम्मीद जगी है।

ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ घटनाक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच देर रात चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देश पूर्ण सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।”

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की आधिकारिक पुष्टि

भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि “आज शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच जल, थल और नभ में युद्धविराम लागू हो गया है।” उन्होंने आगे बताया कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बातचीत करेंगे।

12 मई को होगी डीजीएमओ मीटिंग

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी (डीजीएमओ) 12 मई को एक बार फिर बातचीत की मेज पर बैठेंगे। इस दौरान स्थायी शांति बनाए रखने के लिए रणनीति तय की जाएगी।

जयशंकर ने कहा- भारत ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति बनाई है। उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने अडिग रुख पर कायम रहेगा और क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है।”

ट्रंप का दावा – अमेरिकी मध्यस्थता से बनी सहमति

डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के उच्च अधिकारियों से संवाद किया। बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

भारत ने अमेरिका की भूमिका को नकारा

हालांकि ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों के दावे के विपरीत भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह समझौता पूरी तरह द्विपक्षीय है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया, “भारत और पाकिस्तान के बीच यह फैसला किसी तीसरे पक्ष की भूमिका के बिना हुआ है।”


यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Source-indiatv

Written by -sujal

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.