Wednesday, February 4, 2026

पाकिस्तान ने किया ceasefireका उल्लंघन, भारत ने तबाह किए 6 एयरबेस

by Sujal
भारत-पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से ceasefire लागू हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही देर में तोड़ा समझौता। बाड़मेर, कच्छ और उधमपुर में ड्रोन दिखे, भारत ने जवाबी कार्रवाई में 6 पाक एयरबेस किए ध्वस्त।

पाकिस्तान ने फिर दिखाया पुराना चेहरा, ceasefire के बाद भी नहीं मानी हरकतें

ceasefire भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से आधिकारिक रूप से सीजफायर लागू हुआ। लेकिन महज कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने पुराने रवैये को दोहराया और सीमा पर अशांति फैलाने की कोशिश की। बाड़मेर (राजस्थान), कच्छ (गुजरात) और उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।


डीजीएमओ की कॉल के बाद हुआ था समझौता, लेकिन पाकिस्तान ने निभाया नहीं

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को दोपहर 3:35 बजे फोन करके संघर्षविराम की इच्छा जताई। इस कॉल के बाद दोनों देशों में शाम 5 बजे से सीजफायर लागू करने पर सहमति बनी। रक्षा मंत्रालय ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की थी।


भारत ने दिया करारा जवाब, 6 पाक एयरबेस तबाह

सीजफायर लागू होने से पहले ही पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे वाली कार्रवाई का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 6 अहम एयरबेस को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। इन हमलों के बाद पाकिस्तान की सेना में अफरातफरी की स्थिति बन गई है और कई सैन्य प्रतिष्ठानों को खाली कराया गया है।


ड्रोन देखे जाने से बढ़ी चिंता, अलर्ट पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल

सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की नापाक हरकतों से भारतीय एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। बाड़मेर, कच्छ और उधमपुर में एक के बाद एक ड्रोन गतिविधि देखी गई। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली तुरंत सक्रिय हुई और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।


अब क्या होगा आगे?

सीजफायर समझौते के तुरंत बाद इस तरह का उल्लंघन करना भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजरों में पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। भारत अब इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की तैयारी में

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Written by -sujal

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.