Wednesday, February 4, 2026

S Jaishankar का बड़ा बयान: सिंधु समझौता स्थगित रहेगा, पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी बात

by Sujal
विदेश मंत्री एसJaishankarने दिल्ली में साफ कहा कि पाकिस्तान से कोई बातचीत तभी होगी जब वह आतंकवाद पर गंभीर हो। सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी और तीसरे देश का दखल नहीं होगा।

सिंधु समझौता नहीं होगा बहाल, पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी बात: एस Jaishankar


भारत ने फिर दिखाया सख्त रुख, जयशंकर बोले – पाकिस्तान से कोई समझौता नहीं

Jaishankar नई दिल्ली में गुरुवार को होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति को साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध द्विपक्षीय हैं और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि सिंधु जल संधि स्थगित ही रहेगी।


सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी बात, बाकी सब पर नहीं

डॉ. जयशंकर ने साफ कहा कि भारत की पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर ही केंद्रित होगी। उन्होंने कहा:

“प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पाकिस्तान से कोई भी संवाद केवल आतंकवाद पर ही होगा। यह भारत की वर्षों पुरानी राष्ट्रीय नीति है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।”


तीसरे देश की भूमिका नहीं होगी स्वीकार – भारत का साफ संदेश

पाकिस्तान अक्सर भारत के साथ मध्यस्थता के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों की मदद चाहता है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच कोई भी वार्ता बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के, केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही होगी।


7Jaishankar Ezgif.com Video To Gif Converter

पाकिस्तान को सौंप दी गई है आतंकियों की लिस्ट

विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि भारत ने पाकिस्तान को उन आतंकवादियों की सूची दी है, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा:

“अगर पाकिस्तान गंभीर है, तो उसे अपने यहां मौजूद आतंकियों के ढांचे को खत्म करना होगा। हमें मालूम है कि उन्हें क्या करना चाहिए, अब कार्रवाई उनकी जिम्मेदारी है।”


होंडुरास दूतावास का उद्घाटन, जयशंकर ने जताया आभार

इस अवसर पर डॉ. एस जयशंकर ने होंडुरास के साथ मजबूत होते रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा:

“होंडुरास ने पहलगाम आतंकी हमले के समय भारत के साथ मजबूत एकजुटता दिखाई थी। अब उनका दूतावास दिल्ली में खुलना दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।”

यह भी पढ़ें:

👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Source-indiatv

Written by -sujal

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.