Mumbai Rain में मूसलधार बारिश का कहर पटरियां डूबीं सड़कें झील में तब्दील
Mumbai Rain में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बीते तीन दिनों से जारी भारी बारिश ने महानगर को पानी-पानी कर दिया है। जगह-जगह सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है और निचले इलाकों में हालत और भी खराब हैं।

ट्रेनों में देरी सड़क यातायात प्रभावित
अंधेरी सबवे लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स समेत कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। उपनगरीय लोकल ट्रेनें मुंबई की जीवनरेखा मानी जाती हैं, लेकिन फिलहाल वे 8 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी सेवा को स्थगित नहीं किया गया है।
आईएमडी का रेड अलर्ट स्कूल-कॉलेज बंद
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई ठाणे और रायगढ़ जिलों में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी कारण बीएमसी ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी घोषित कर दी।

हवाई उड़ानों पर भी असर
भारी बारिश से एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति है। अकासा एयर और इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। अंधेरी सबवे की दोनों लेन बंद कर दी गई हैं और यातायात ठाकरे ब्रिज व गोखले ब्रिज से डायवर्ट किया जा रहा है।
शहर के कई इलाकों में जलभराव

वकोला ब्रिज, हयात जंक्शन और खर सबवे के पास पानी भरने से वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। बीएमसी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मराठवाड़ा में हादसे 6 की मौत
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बीड नांदेड़ और हिंगोली जिलों में हादसों के चलते अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना को देखते हुए बीड और नांदेड़ में NDRF व SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

प्रशासन की तैयारियां और अपील
मुंबई के पालक मंत्री आशीष शेलार ने आपातकालीन बैठक कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को अलर्ट रहने और नागरिकों को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
हेल्पलाइन नंबर
TISS iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 9999666555 | help@vandrevalafoundation.com
यह भी पढ़ें
Rahul Gandhi की मंशा या रणनीति कांग्रेस ने ताकतवर नेताओं को ही जिलाध्यक्ष बना दिया