mumbai train के AC कोच में मिला 3 साल के बच्चे का शव सामने आई खौफनाक सच्चाई
mumbai train के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) के एसी कोच के टॉयलेट में एक मासूम बच्चे का शव मिलने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। तीन साल के इस बच्चे की मौत के पीछे की कहानी बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली है।

ट्रेन की सफाई के दौरान हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा
23 अगस्त की रात करीब 1:05 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची। जब सफाईकर्मी कोच की सफाई करने पहुंचे तो उन्हें टॉयलेट के डस्टबिन में बच्चे का शव नजर आया। यह दृश्य देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और तुरंत स्टेशन प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सूरत से हुआ था बच्चे का अपहरण
जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे की मां ने एक दिन पहले ही सूरत के अमरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने चचेरे भाई विकास शाह (25 वर्ष) पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि परिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
CCTV और सबूतों के आधार पर जांच तेज
रेलवे और जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचने की कोशिशें जारी हैं।
पारिवारिक विवाद बना बच्चे की मौत की वजह?
रेलवे कमिश्नर राकेश काला सागर ने बताया कि बच्चे की मिसिंग कंप्लेंट पहले ही सूरत पुलिस के पास दर्ज थी। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि यह हत्या किसी पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:
Tax Savings Plan बचाने के 5 स्मार्ट तरीके जेब पर पड़ेगा कम बोझ