Thursday, March 19, 2026

तीन दिन की dulhan ने पति को देश सेवा के लिए किया विदा, कहा- मेरा सिंदूर भारत मां को अर्पण

by Sujal
महाराष्ट्र की नई-नवेली dulhan ने शादी के सिर्फ तीन दिन बाद पति को सरहद पर देश की रक्षा के लिए विदा किया। रेलवे स्टेशन पर विदाई के समय पूरे परिवार की आंखें नम थीं।

नैना अश्क ना हो… dulhan ने जंग के मैदान के लिए पति को किया विदा, कहा- मेरा सिंदूर भारत मां को समर्पित

जब मेहंदी सूखने से पहले सिंदूर जंग के नाम हो गया

dulhan महाराष्ट्र के रहने वाले मनोज पाटिल की शादी को अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए थे। हाथों की मेहंदी अभी भी दुल्हन के हाथों में रंग बिखेर रही थी और मांग का सिंदूर ताजगी से दमक रहा था। लेकिन देश की रक्षा के लिए फर्ज की पुकार आई तो वो नई-नवेली दुल्हन बिना एक पल झिझके अपने पति को जंग के मैदान में विदा करने पहुंची।

दुल्हन ने कहा- देश के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं

जब मनोज को भारत-पाक तनाव के बीच वापस ड्यूटी पर लौटने का आदेश मिला, तो उनके परिवार में भावनाओं का सैलाब आ गया। लेकिन सबसे ज़्यादा हौसला दिखाया उनकी पत्नी ने, जिसने कहा,

“मैं अपने सिंदूर को भारत मां को अर्पण कर रही हूं।”
यह शब्द सुनकर न सिर्फ स्टेशन पर खड़े लोग बल्कि पूरे देश के दिल भर आए।

परिवार के लिए भावुक पल, लेकिन देश पहले

मनोज के माता-पिता, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे की बारात निकाली थी, अब उसे वर्दी में सरहद पर भेज रहे थे। स्टेशन पर जब मनोज को विदा किया गया, तो आंखें नम थीं लेकिन दिल गर्व से भरे हुए थे।

फिल्मों से हकीकत तक: सीन जो दिल को छू गया

फिल्मों में आपने देखा होगा कि नई दुल्हन अपने सैनिक पति को नम आंखों से युद्ध पर भेजती है। लेकिन इस बार ये दृश्य हकीकत में महाराष्ट्र की ज़मीन पर घटा। और इसने बता दिया कि भारत की बेटियां न केवल घर की लक्ष्मी हैं बल्कि देश के लिए अपार त्याग की मिसाल भी।

यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Source-Indiatv

Written by-sujal

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.