Pakistanऔर POK में सैलाब का कहर: 200 से ज्यादा लोगों की मौत
Pakistan भारी बारिश से तबाही, लोगों का जीना मुश्किल
Pakistan और उसके कब्जे वाले कश्मीर (POK) के कई हिस्सों में पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़ में अब तक 214 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित
अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न जिलों में अचानक बाढ़ आ गई। अकेले इस प्रांत में 198 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14 महिलाएं और 12 बच्चे भी शामिल हैं।
- बुनेर जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 92 लोगों की जान गई।
- अन्य जिलों में मानसेहरा, बाजौर, बटाग्राम, लोअर दीर और शांगला शामिल हैं।
इमारतें ढही, सड़कें बंद
बाढ़ से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में काराकोरम और बाल्टिस्तान राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं।
राहत के लिए 50 करोड़ रुपये जारी
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के प्रवक्ता के मुताबिक, हालात की गंभीरता को देखते हुए खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। हालांकि प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
राहत सामग्री ले जा रहा एक सरकारी हेलीकॉप्टर मोहमंद जिले में खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के दो सदस्यों और तीन राहतकर्मियों की मौत हो गई।
सेना और प्रशासन जुटा बचाव में
पाकिस्तानी सेना ने स्वात और बाजौर के प्रभावित इलाकों में राहत अभियान शुरू कर दिया है। लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अमीन अली गंडापुर ने अधिकारियों को राहत कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी करने का आदेश दिया है।
नीलम घाटी में जनजीवन ठप
पूर्वोत्तर की नीलम घाटी में भी भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें
Trump अलास्का बना किला: ट्रंप-पुतिन मुलाकात के लिए हफ्तेभर में तैयार हुआ हाई-सिक्योरिटी ऑपरेशन