Pathankot बाढ़ भारतीय सेना का अद्भुत रेस्क्यू ऑपरेशन
बिल्डिंग के ढहने से सिर्फ कुछ सेकेंड पहले 25 जवानों को बचाया
Pathankot में भारतीय सेना ने एक हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। पंजाब के माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी और ढहने के कगार पर खड़ी इमारत में फंसे 25 सीआरपीएफ कर्मियों और अन्य नागरिकों को सेना ने बचाया।
साहस और कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन
अधिकारियों ने बताया कि खतरनाक उड़ान परिस्थितियों के बावजूद सेना के पायलटों ने हेलीकॉप्टर को इमारत पर उतारा और हर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के तुरंत बाद इमारत ढह गई, जो समय पर किए गए बचाव प्रयास की महत्ता को दर्शाता है।
Indian Army Aviation undertook a high-risk helicopter rescue operation, evacuating stranded civilians and #CRPF personnel from a building surrounded by raging floodwaters and at imminent risk of collapse at Madhopur Headworks, #Punjab. Braving challenging weather and rapidly… pic.twitter.com/8999qBrs0x
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) August 27, 2025
भारतीय सेना ने शेयर किया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
सेना ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर इस अद्भुत रेस्क्यू का वीडियो साझा किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सैनिकों ने जीवन जोखिम में डालकर हर व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। साथ ही, उस वीडियो में बिल्डिंग के ढहने के पल को भी कैद किया गया है।
उच्चतम स्तर की बहादुरी और उड़ान कौशल
आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मिशन के लिए उच्चतम स्तर के उड़ान कौशल और बेजोड़ बहादुरी की आवश्यकता थी। चुनौतीपूर्ण मौसम और तेजी से बढ़ते पानी के बावजूद टीम की क्विक और निडर प्रतिक्रिया ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जीवन खतरे में न रहे।
किसी भी मिशन किसी भी समय कहीं भी
सेना ने इस ऑपरेशन को लेकर पोस्ट में लिखा, “जोखिम की याद दिलाते हुए जिस इमारत पर हेलीकॉप्टर उतरा था, वह वहां से निकलने के तुरंत ही बाद ढह गई। यह समय पर और निर्णायक बचाव प्रयास का उदाहरण है।
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Jammu Kashmir में 100 साल में सबसे भारी बारिशउधमपुर में 629.4 मिमी दर्ज