Wednesday, February 4, 2026

PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र बोले बेटियों के सिंदूर का लिया बदला अब किसानों के लिए 24 हजार करोड़

by Sujal
PM Modi वाराणसी में PM मोदी ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा – बेटियों के सिंदूर का बदला लिया, 140 करोड़ देशवासियों की एकता बनी ताकत। साथ ही किसानों के लिए नई योजना और सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी की।

PM Modi का भावुक संबोधन बेटियों के सिंदूर का बदला लिया

PM Modi वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने देश की बेटियों के सिंदूर का जो वचन दिया था, उसे पूरा किया है। पीएम ने कहा कि यह सब कुछ महादेव के आशीर्वाद और देश की 140 करोड़ जनता की एकता से संभव हुआ

Pm Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले- मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला  लेने का वचन दिया था, पूरा हुआ
Pm Modi ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र बोले बेटियों के सिंदूर का लिया बदला अब किसानों के लिए 24 हजार करोड़ 8

ऑपरेशन सिंदूर बना एकता और पराक्रम की मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस वक्त मैं बाबा विश्वनाथ से यही प्रार्थना कर रहा था कि पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
उन्होंने आगे कहा
मैंने बेटियों के सिंदूर का जो वचन दिया था, उसे निभाया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता और जवानों के पराक्रम का परिणाम है। मैं इसे बाबा के चरणों में समर्पित करता हूं

किसानों को सौगात 24 हजार करोड़ की नई योजना

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की, जिस पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना उन पिछड़े जिलों पर केंद्रित होगी जो पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों के कारण विकास से वंचित रह गए थे।

किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त भी हुई जारी

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त भी जारी की और बताया कि 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा,
“काशी से जब धन जाता है तो वह प्रसाद बन जाता है। यह किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

काशी में 2,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि काशी में विकास की धारा अब अविरल हो चली है, जो मां गंगा की तरह बह रही है।

मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे, यादव और शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण
Pm Modi ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र बोले बेटियों के सिंदूर का लिया बदला अब किसानों के लिए 24 हजार करोड़ 9

बाबा विश्वनाथ को मंच से किया प्रणाम

सावन के पहले सोमवार को काशी में मौजूद शिवभक्तों की भक्ति और डमरू की गूंज की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका मन बाबा विश्वनाथ और मार्कंडेय महादेव के दर्शन को तरस रहा है, लेकिन वे नहीं जाना चाहते थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसलिए उन्होंने सेवापुरी के मंच से ही भोलेनाथ और मां गंगा को प्रणाम किया।

श्रेष्‍ठ भारत की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प

पीएम मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के एक हजार साल पुराने मंदिर की यात्रा का जिक्र किया, जिसे राजेंद्र चोल ने बनवाया था। उन्होंने बताया कि कैसे गंगाजल से जुड़ाव और शैव परंपरा ने उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा
हम उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और देश की एकता को नए सिरे से मजबूत कर रहे हैं। यही कारण है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई सफल होती है।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत की ओर बढ़ते कदम

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण राष्ट्रभक्ति, किसान कल्याण और देश की एकता को समर्पित रहा। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार न केवल आतंक का जवाब देने में सक्षम है, बल्कि किसानों और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Max Dowman Arsenal 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने Arsenal vs Newcastle मैच में दिखाया जलवा

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.