Wednesday, February 4, 2026

Trump अलास्का बना किला: ट्रंप-पुतिन मुलाकात के लिए हफ्तेभर में तैयार हुआ हाई-सिक्योरिटी ऑपरेशन

by Sujal
Trump अलास्का के एंकोरेज में ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात के लिए शहर को अभेद किले में बदला गया। जानें कैसे बनी सुरक्षा योजना, क्या थीं चुनौतियां और क्या है बैठक का कूटनीतिक एजेंडा।

Trump अलास्का में ट्रंप-पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात: शहर बना अभेद किला

Latest And Breaking News On Ndtv

Trump अमेरिका के अलास्का राज्य का एंकोरेज शहर इन दिनों किसी किले से कम नहीं दिख रहा। वजह है—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाई-प्रोफाइल बैठक, जिसके लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और रूसी सुरक्षा बलों ने मिलकर ऐसा सुरक्षा घेरा तैयार किया है, जिसमें परिंदा भी पर न मार सके।

सीक्रेट सर्विस की कॉल से शुरू हुई तैयारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एंकोरेज के रियल एस्टेट एजेंट ब्यू डिसब्रो को सीक्रेट सर्विस से कॉल आया, जिसमें एजेंटों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था मांगी गई। टूरिस्ट सीजन में होटल और रेंटल प्रॉपर्टी पहले से फुल होने के कारण उन्हें एक ही घर में कई अधिकारियों को ठहराना पड़ा। रूसी वाणिज्य दूतावास ने भी इसी तरह संपर्क साधा और जगह न मिलने पर उन्हें निजी मकान की सलाह देनी पड़ी।

Ai इमेज.

7 दिन में बना चुनौतीपूर्ण सुरक्षा ऑपरेशन

इस पूरे ऑपरेशन को तैयार करने में सिर्फ एक हफ्ता लगा। बैठक अमेरिकी जमीन पर हो रही है, इसलिए हथियार और मेडिकल गियर लाने में दिक्कत नहीं आई, लेकिन एंकोरेज की सीमित होटल व वाहन सुविधा सबसे बड़ी चुनौती रही।

ज्वाइंट बेस पर मुलाकात रणनीतिक महत्व

बैठक ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर हो रही है, जो रूस से लगभग 1,000 मील दूर स्थित है। यह बेस शीत युद्ध के समय का एक अहम निगरानी केंद्र रहा है और आज भी इसकी रणनीतिक अहमियत बरकरार है।

10 तेरे 10 मेरे— बराबरी की सुरक्षा

कूटनीतिक प्रोटोकॉल के तहत, दोनों नेताओं को समान सुरक्षा और सुविधा दी जा रही है। जहां एक कमरे के बाहर 10 अमेरिकी एजेंट तैनात हैं, वहीं दूसरी ओर 10 रूसी एजेंट मौजूद हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने वाहन, ट्रांसलेटर और स्टाफ लेकर आए हैं, और उनकी मूवमेंट को इस तरह कोरियोग्राफ किया गया है कि सुरक्षा में जरा सी भी चूक न हो।

शहर की भागीदारी और स्थानीय प्रभाव

Latest And Breaking News On Ndtv

बैठक के लिए एंकोरेज के होटल पूरी तरह बुक हो गए, रेंटल कार लॉट खाली कर दिए गए, और सड़कों पर सूट-पहने व ईयरपीस लगाए एजेंट हर जगह दिख रहे हैं। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और लोकल पुलिस को मोटरकेड रूट पर तैनात किया गया है।

एजेंडा: यूक्रेन युद्ध और संभावित समझौते

ट्रंप ने इस बैठक को “फील-आउट” मीटिंग कहा है, जिसका मकसद यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के विकल्प तलाशना है। उन्होंने संकेत दिया है कि क्षेत्रीय अदला-बदली भी समझौते का हिस्सा हो सकती है। वहीं पुतिन ने आर्थिक सहयोग और नए हथियार नियंत्रण समझौते की संभावना जताई है।

शहर के इतिहास की सबसे बड़ी घटना

अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने कहा, एंकोरेज ने पहले पोप और रोनाल्ड रीगन की मेजबानी की है, लेकिन यह मुलाकात शहर के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।”

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Lal Bahadur 1965 में लाल बहादुर 2025 में नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भरता का मंत्र और बदलती सोच

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.