Wednesday, February 4, 2026

Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड का खतरा

by pankaj Choudhary
Maharashtra Heavy Rain

Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड की चेतावनी

Mumbai Rain &Amp; High Tide Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट! हाई टाइड की  चेतावनी जारी, समंदर में उठ रहीं ऊंची-ऊंची लहरें | 🇮🇳 Latestly हिन्दी
Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड का खतरा 10

महाराष्ट्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग और मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  मौसम विभाग ने 24 जून से अगले पांच दिनों में कोंकण और विदर्भ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मराठवाड़ा में भी भारी बारिश की उम्मीद है। हालांकि विदर्भ में शुरुआत में तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई, लेकिन इसकी तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है। 

Mumbai Rains, Mumbai Maharashtra Heavy Rain Alerts Today Weather Forecast  News Updates; Mumbai School Closed | 36 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट, 120  किमी पहले 3 ट्रेनें रोकी गईं; 4 जिलों
Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड का खतरा 11

निचले इलाकों में रहने वालों के लिए एडवाइजरी

पुणे में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जबकि रायगढ़ में कल रात से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अलीबाग, मुरुड, पेन, मानगांव और रोहा जैसे तालुकाओं में निचले इलाकों में जलभराव की सूचना है। रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Maharashtra Weather: मुंबई में आज फिर होगी भारी बारिश, कई जिलों में Orange  Alert, जानिए Imd अपडेट | Maharashtra Weather: Heavy Rain In Mumbai Today,  Orange Alert In Many Districts, Know Imd
Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड का खतरा 12

मानसून की शुरुआत के बाद से, राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हुई है। मुंबई में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने 24 से 28 जून की अवधि के लिए हाई टाइड की चेतावनी जारी की है, जिसके दौरान समुद्र में रोजाना ऊंची लहरें उठने की उम्मीद है।

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़े, कई इलाकों में बाढ़  का खतरा। Heavy Rain: Situation Worsened Due To Heavy Rain In Uttar Pradesh,  Danger Of Flood In Many
Maharashtra Heavy Rain अलर्ट मुंबई में 28 जून तक हाई टाइड का खतरा 13

हाई टाइड की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। 24 से 28 जून तक रोज़ समंदर में उंची लहरें उठेगी। उंची लहरें यानी 4.5 मीटर से उंची लहरें उठेंगी। सबसे बड़ा हाई टाइड 26 जून को आने की उम्मीद है। हाई टाइड के मद्देनजर बीएमसी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। बीएमसी ने कहा है कि हाई टाइड के वक्त लोग समंदर किनारों से दूर रहें। इस साल मॉनसून के दौरान यानी जून से सितंबर के बीच कुल 19 बड़े हाई टाइड आएंगे।

हाई टाइड का समय

  1.  24 जूनः समय – 11:15 बजे, लहरों की ऊंचाई – 4.59 मीटर
  2.  25 जूनः समय – दोपहर 12:05 बजे, लहरों की ऊंचाई – 4.71 मीटर
  3.  26 जूनः समय – दोपहर 12:55 बजे, लहरों की ऊंचाई – 4.75 मीटर
  4.   27 जूनः समय – दोपहर 01:40 बजे, लहरों की ऊंचाई- 4.73 मीटर

इन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

  • रत्नागिरी: नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका।
  • सिंधुदुर्ग: पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा।
  • रायगढ़ और ठाणे: पेड़ गिरने और बिजली कटने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।
  • मुंबई: लोकल ट्रेन और सड़क यातायात पर भारी असर।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.