Wednesday, February 4, 2026

Hyderabad Sigachi केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

by pankaj Choudhary
Hyderabad Sigachi

Hyderabad Sigachi केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद में सिगाची केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 15-20  घायल
Hyderabad Sigachi केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 20 घायल 9

हैदराबाद के सिगाची इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में आग भी लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Breaking News: केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई झुलसे,  चारों तरफ मची चीख-पुकार
Hyderabad Sigachi केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 20 घायल 10

हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद में एक केमिकल फैक्ट्री में आज सोमवार को जोरदार धमाका हो गया. जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि इस धमाके में कई लोगों की जान गई है. जबकि 15-20 लोग घायल हुए हैं.

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: 10 की मौत, कई घायल
Hyderabad Sigachi केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 20 घायल 11

जानकारी के मुताबिक ये धमाका सिगाची केमिकल्स फैक्ट्री में हुआ है जहां सोमवार सुबह केमिकल से भरे टैंकर में अचानक से जोरदार धमाका हो गया. हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं राहत और बचाव अभियान जारी है. पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

धमाके में 10 लोगों की मौत, कई घायल

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका पटंचेरुवु इलाके में स्थित सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है. जबकि 15 से 20 लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये धमाका सिगाची केमिकल फैक्ट्री के रीएक्टर में हुआ. उसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई. जिसकी चपेट में आकर कई मजदूर बुरी तरह से झुलस गए. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि मलबे में भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.

विस्फोट के बाद हवा में उछले कई मजदूर

बताया जा रहा है कि रिएक्टर में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूर हवा में 100 मीटर तक उछलकर दूर जा गिरे. धमाके से फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. धमाका होते ही पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकर की कई गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

धमाके के बाद इलाके में फैली दहशत

इस धमाके में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं सोमवार को हुए इस धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. सुरक्षा को देखते हुए आसपास के प्लांट्स को भी बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.