Friday, March 20, 2026

BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, Now National Leadership की तैयारी!

by Sarita Kumari
BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, Now National Leadership की तैयारी! BJP ने 5 नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठनात्मक चुनावों को तेज़ किया है। अब तक 19 राज्यों में चुनाव पूरे हो चुके हैं, 2 जुलाई को मध्य प्रदेश में भी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। क्या इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होगी? जानें पूरी डिटेल।

BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित 5 राज्यों में संगठनात्मक बदलाव के बाद अब BJP की नजर केंद्रीय टीम पर

एन रामचन्द्र राव का संबंध ब्राह्मण समाज से है। पार्टी को भरोसे है कि कार्यकर्ता, छात्र संगठन और संघ से जुड़े सहयोगी संगठन उनके नेतृत्व में बेहतर तालमेल के साथ कम करेंगे।

New Delhi / Haidrabad:

भारतीय जनता पार्टी BJP ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

बीजेपी के आंतरिक संगठनात्मक चुनावों की यह प्रक्रिया सीधे तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी हुई मानी जा रही है। पार्टी की परंपरा के मुताबिक, जब तक सभी प्रदेशों में अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी नहीं हो जाती, तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं होती।

इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण गतिविधियों तेज हो सकती है, और बीजेपी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक शुरुआत कर सकती है।

तेलंगाना में ऐन रामचंद्र राव को सौंपी जाएगी बीजेपी की कमान

तेलंगाना:

Bjp ने
BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, Now National Leadership की तैयारी!

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में ऐन रामचंद्र राव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री शोभा कारंदलाजे को यहां चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। रामचंद्र राव के अध्यक्ष बनने की राह लगभग साफ है, क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बनडी संजय कुमार का कार्यालय जुलाई में समाप्त हो रहा है। ऐसे में पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावो के बाद से बीजेपी तेलंगाना में अपने संगठनात्मक ढांचे को फिर से मजबूत करने का प्रयास में जुटी हुई है।

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष को लेकर चली लंबी चर्चा के बाद तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है।

इस पद के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं – जैसे कि संसद बंदी संजय कुमार, इटेला राजेंद्र और धर्मपुरी अरविंद के नामों की चर्चा जोरो पर थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से संगठन के भीतर और बाहर से मिल रहे संकेतो से यह स्पष्ट हो गया था कि ऐन रामचंद्र राव ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

उनके नाम पर सहमति बनने के साथ ही अब यह माना जा रहा है कि वे ही पार्टी की कमान संभालेंगे और आने वाले समय में संगठन की नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

https://bhartiyatv.com/wp-admin/

महाराष्ट्र बीजेपी की कमान संभालेंगे रविन्द्र चव्हाण,

Maharastra:

राज्य में बीजेपी की कमान अब रविंद्र चव्हाण के हाथों में जाने वाली है l अब तक वर्किंग प्रेसिडेंट की भूमिका निभा रहे चव्हान ने आज आपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही यह तय हो गया कि वे अब पार्टी के पूर्णकालिक प्रदेश के तौर पर कार्यभार संभालेंगे

पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कि प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि रविन्द्र चव्हाण की नियुक्ति से पार्टी राज्य में संगठन को और अधिक मजबूत देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

हिमाचल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, 1 जुलाई को हो सकता है ऐलान

बीजेपी ने संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
हिमाचल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आंध्र प्रदेश में सांसद पीसी मोहन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन दोनों राज्यों में आज ही नामांकन दाखिल किए गए।

इस बीच, उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया है। यदि इन राज्यों में केवल एक एक वैध उम्मीदवार के नामांकन को मंजूरी मिलती है, तो 1 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी नेतृत्व इन नियुक्तियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में एक अहम कड़ी मान रहा है।

Bjp ने
BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, Now National Leadership की तैयारी!

20 राज्यों में नई टीम के साथ मैदान में उतरेगी बीजेपी, राष्ट्रीय नेतृत्व को ले कर भी हलचल तेज

भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम रही है। अब तक जिन पांच राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चयन किया गया है, उनके साथ मिलाकर पार्टी कुल 19 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया पूरी लेगी।

इसके बाद 2 जुलाई को मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बीजेपी के नए अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो जाएगी।

राज्यों में इस नए नेतृत्व के गठन को जहां पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक मजबूती का कदम मान रही हैं, वही इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की दिशा में एक अहम पड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

Bjp ने
BJP ने 5 States में बदले अध्यक्ष, Now National Leadership की तैयारी!

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को ले कर महत्वपूर्ण संकेत सामने आ सकते हैं। संगठन में यह बदलाव पार्टी की आगामी रणनीति और राजनीतिक दिशा को तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.