Saturday, March 21, 2026

Bharat Bandh LIVE: बिहार और बंगाल में बंद का व्यापक असर, सड़कों पर प्रदर्शन तेज

by Sarita Kumari
Bharat Bandh LIVE: भारत बंद में शामिल 25 करोड़ श्रमिकों और किसानों का विरोध आज देशभर में असर डाल रहा है। लेबर कोड, निजीकरण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, जानिए अब तक की हर अपडेट।

Bharat Bandh LIVE: भारत बंद के समर्थन में बिहार और बंगाल में जोरदार प्रदर्शन, कई जिलों में सड़कें जाम, जनजीवन पर पड़ा असर

एक ओर जहां ट्रेड यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर। भारत बंद का आहान किया है, वहीं दूसरी ओर बिहार में विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के विरोध में चक्का जाम करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली/ पटना:- देशभर में आज केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रयापी हड़ताल का आहान किया गया है, जबकि बिहार में ‘इंडिया ‘ गठबंधन ने चक्का जाम की घोषणा की है। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि यह बंद 25 करोड़ श्रमिकों को साथ लेकर चलाया जा रहा है। उनके अनुसार, बैंकों, बीमा कंपनियों और कोयला खदानों सहित कई अहम क्षेत्रों में कामकाज ठप रहेगा।

दूसरी ओर, बिहार में विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के विरोध में चक्का जाम का ऐलान किया है। राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से टायर जलाने, सड़कों को ब्लॉक करने और ट्रेनों को रोकने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बिहार में सामान्य जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार में सुबह 6 बजे से विपक्षी का बंद शुरू हो चुका है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि “मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी पारदर्शीता और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब तक चार करोड़ मतदाताओं के फॉर्म चुनाव आयोग को मिल चुके हैं।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख विपक्ष बौखलाहट में हैं। चुनाव में संभावित हार को देखते हुए अब उनके पास सिर्फ चुनाव आयोग के फैसलो का विरोध करने और जनता को भ्रमित करने का ही सहारा बचा है।”

Bharat Bandh Live: तेलंगाना में भारत बंद से कोयला उत्पादन को हुआ गहरा असर,  18,000 कर्मचारियों ने किया विरोध | Bharat Bandh Live Bihar Chakka Jam  Updates July 9 Protest Rahul Gandhi
Bharat Bandh LIVE: बिहार और बंगाल में बंद का व्यापक असर, सड़कों पर प्रदर्शन तेज

पटना अपडेट (Bihar Bandh):– पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद के तहत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, हम चुनाव आयोग को नहीं छोड़ेंगे। इस संस्था ने देश के करीबो की जिंदगी तबाह कर दी है।” पप्पू यादव का यह बयान बंद के दौरान प्रदर्शन को और अधिक आक्रामक रूप देने वाला माना जा रहा है।

भोजपुर अपडेट: मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एस्प्रेस को रोका गया।

जहानाबाद अपडेट: RJD की छात्र इकाई के सदस्यों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया।

पटना अपडेट: महात्मा गांधी सेतु को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ट्रेन और फ्लाइट का टिकट रखने वाले लोग अपने सामान कंधे पर उठा कर कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है।

मुजफ्फरपुर अपडेट: सुबह 6 बजे से ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू किया और टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया।

हाजीपुर अपडेट: वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के विरोध में हाजीपुर में सुबह से ही बिहार बंद का व्याकप असर दिखा, सड़कों पर आगजनी कर चक्का जाम किया गया।

खगड़िया अपडेट: इंडिया गठबन्धन के बंद का असर खगड़िया में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने राजेंद्र चौक पर टायर जलाकर विरोध जताया। राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आरोप लगाया कि करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट से हटाना एक साजिश है।

बिहार में सड़क पर उतरेंगे राहुल – तेजस्वी

बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंडिया गठबंधन का आरोप है कि निर्वाचन आयोग्य द्वारा मांगे गए 11 दस्तावेज राज्य के करीब तबकों के पास उपलब्ध नहीं है, जिससे करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसी के विरोध में 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया गया है।

Demonstration At The Collectorate Regarding Bharat Bandh In Azamgarh |  आजमगढ़ में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पर बसपा का झंडा लहराया,  लोगों ने जबरन दुकानें बंद ...
Bharat Bandh LIVE: बिहार और बंगाल में बंद का व्यापक असर, सड़कों पर प्रदर्शन तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस आंदोलन में सड़क पर उतरने की बात कही है। इस बंद में कांग्रेस, राजद, भापका माले, सीपीएम, और सीपीआई जैसे प्रमुख विपक्षी दल शामिल होंगे। भापका माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीएम के महासचिव एमए बेबी और सीपीआई के डी. राजा भी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

पटना में निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च

बिहार बंद के तहत आज सुबह 9:30 बजे पटना के आयकर गोलंबर से मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे, जहां विपक्षी दल घेराव कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग करेंगे।

महागठबंधन की मांग है कि यह प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनावों के बाद हो, ताकि किसी भी वर्ग के मताधिकार पर आंच न आए। बंद की तैयारी को लेकर मंगलवार को सभी दलों ने बैठक की, जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे आम जनता को जागरूक कर आंदोलन से जोड़े। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नेताओं के साथ बैठकर रणनीति तय की और जिम्मेदारियां सौंपी। बंद के समर्थन में पूरे राज्य में चक्का जाम की चेतवानी दी गई है, जिससे खासतौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे सेवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है।

भारत बंद: 25 करोड़ श्रमिकों की देशव्यापी हड़ताल

मंगलवार को देशभर में एक बड़ी औद्योगिक और श्रमिक हड़ताल देखने को मिलेगी। 10 प्रमुख केंदीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगियों ने निजीकरण, लेबर कोड और श्रमिक अधिकारो के उल्लंघन के खिलाफ यह हड़ताल बुलाई है। यूनियनों का कहना है कि इसमें 25 करोड़ से अधिक श्रमिक हिस्सा लेंगे।

इसका असर बैंकों, बीमा कंपनियों, डाक विभाग, कोयला खदानों, निर्माण क्षेत्र और कई राज्यों की परिवहन सेवाओं पर पड़ने की संभावना है। खास तौर पर सरकारी और सहकारी बैंक रह सकते हैं, पोस्ट ऑफिसो का कार्य ठप हो सकता है और राज्य परिवहन की बस सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। एलआईसी जैसे बीमा कार्यालयों में भी कामकाज रुकने की आशंका है।

ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगे:

  1. चार लेबर कोड को रद्द किया जाए – श्रमिकों को शोषण से बचाने और मौजूदा अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण रोका जाए – सरकारी कंपनियों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील।
  3. मनरेगा जैसे ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों को मजबूत किया जाए – गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग।
  4. न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए – हर श्रमिक को सम्मानजनक वेतन और पेंशन/ बीमा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

भारत बंद: इस बार असर सीमित लेकिन मायने बड़े

AITUC की अमरजीत कौर के अनुसार, यह हड़ताल सिर्फ शहरी नहीं बल्कि ग्रामीणो भारत से भी जुड़ी हुई है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि मजदूर संगठनो की भी भागीदारी है। गांवों में सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। हालांकि, रेलवे और पर्यटन क्षेत्र को हड़ताल से बाहर रखा गया है ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हो।

Farmers Protest Live Updates, Bharat Bandh News: Tear Gas Shelling, Stone  Pelting Continue At Shambhu Border As Farm Stir Enters Day 4
Bharat Bandh LIVE: बिहार और बंगाल में बंद का व्यापक असर, सड़कों पर प्रदर्शन तेज

हालांकि 2020, 2022 और 2024 में भी ऐसी हड़ताल हो चुकी है, ट्रेड यूनियनों का कहना है कि इस बार यह आंदोलन खास है क्योंकि इसमें मजदूर और किसान एक साझा मंच पर साथ आए हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.