Wednesday, February 4, 2026

Congress Office: दे दनादन भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे, पूर्व MLC अजय सिंह घायल

by Sarita Kumari
Congress Office: बिहार के आरा में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। कार्यक्रम के दौरान मचा बवाल, पूर्व MLC अजय सिंह घायल। वीडियो वायरल, कांग्रेस की आंतरिक कलह उजागर।

Congress Office: पार्टी मीटिंग के दौरान आपसी बहस ने लिया हिंसक रूप, कांग्रेस कार्यालय में मची अफरा-तफरी, घायल हुए कई कार्यकर्ता और नेता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े और मारपीट का ये वीडियो चौंकाने वाला है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

बिहार के आरा में कांग्रेस कार्यकालय में उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। मौका था कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ भिलाई से विधायक देवेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान समारोह का, लेकिन माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कार्यकर्ता एक दूसरे पर टूट पड़े और कुछ लोग घायल हो गए। इस झगड़े में पूर्व MLC अजय सिंह भी चोटिल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

Congress Office
पूर्व MLC अजय सिंह घायल

Congress कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में हाथापाई कर रहे हैं, कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी करते नज़र आते हैं। एक दूसरे के कपड़े खींचते और धक्का – मुक्की करते कार्यकर्ताओं की यह झड़प हैरान कर देने वाली है। इस मारपीट में पूर्व एमएलसी अजय सिंह का एक कार्यक्रता गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उसके सिर से खून बहता साफ नजर आ रहा है।

बिहार कांग्रेस की कलह आई सामने

कांग्रेस कार्यालय में हुई यह घटना पार्टी की आंतरिक गुटबाजी को उजागर कर गई। जिस तरह कार्यकर्ता आपस में भिड़ते और मारपीट करते नज़र आए, उसने न सिर्फ पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया बल्कि विरोधियों को भी सवाल उठाने का मौका दे दिया है

Congress Office
पूर्व MLC अजय सिंह घायल

बिहार के आरा में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। कार्यक्रम के दौरान मचा बवाल, पूर्व MLC अजय सिंह घायल। वीडियो वायरल, कांग्रेस की आंतरिक कलह उजागर।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.