Tuesday, February 3, 2026

Rohit-Virat की टीम इंडिया में वापसी तय! अगला दौरा बांग्लादेश नहीं, ये देश होगा

by pankaj Choudhary
Rohit-Virat

Rohit-Virat की होने वाली है वापसी, टीम इंडिया अगले महीने बांग्लादेश की जगह करेगी इस देश का दौरा?

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम अब बांग्लादेश की जगह किसी अन्य देश का दौरा कर सकती है। यह दौरा अगले महीने होने की संभावना है, जिसमें रोहित और विराट की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। बीसीसीआई जल्द आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

Rohit Sharma On Virat Kohli After T20 Series Win Against Australia Series |  कोहली को रोहित की बधाई: ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीतने पर रोहित बोले- टीम  इंडिया ने जो खेल दिखाया,
Rohit-Virat की टीम इंडिया में वापसी तय! अगला दौरा बांग्लादेश नहीं, ये देश होगा 10

भारत को पहले 17 से 31 अगस्त के बीच बांग्लादेश में तीन वनडे और इतने ही मैच की टी-20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन इससे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया. अगर भारत श्रीलंका जाता है तो रोहित-विराट एक्शन में नजर आ सकते हैं.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से एक छोटी वाइट बॉल सीरीज खेलने की गुजारिश की है. दरअसल, भारतीय टीम को अगले महीने अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन राजनैतिक तनातनी के चलते इसे रद्द कर दिया गया. जिसके बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने अपने देश का दौरा करने का प्रस्ताव रखा.

विराट-रोहित जाएंगे श्रीलंका

सीरीज रद्द: भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों में तल्खी
Rohit-Virat की टीम इंडिया में वापसी तय! अगला दौरा बांग्लादेश नहीं, ये देश होगा 11

बीसीसीआई ने अब तक इस पर ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अगर ये सीरीज होती है तो फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में देख सकते हैं. दोनों ही दिग्गजों ने टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. श्रीलंका ने तीन वनडे और तीन टी-20 मैच का कार्यक्रम बनाकर बीसीसीआई को भेजा है. भारतीय टीम इतने ही मैच बांग्लादेश जाकर खेलने वाली थी.

बीसीसीआई ने फिलहाल नहीं भरी हामी

विराट कोहली-रोहित शर्मा का टूट जाएगा दिल, टीम इंडिया की इस सीरीज पर आई बुरी  खबर | Virat Kohli Rohit Sharma Comeback Could Be Delayed India Vs Bangladesh  Series May Reschedule

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका दौरे की संभावना काफी हद तक एशिया कप पर लिए जाने वाले फैसले पर निर्भर करेगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इस सप्ताह लंदन में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मौजूद रहेंगे और वहीं खिलाड़ियों, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से बातचीत होने की संभावना है. बीसीसीआई श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर इन चर्चाओं के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देगा.

2-3 दिनों में एशिया कप पर फैसला

टीम इंडिया का कौन होगा अगला रोहित शर्मा और विराट कोहली? भारतीय दिग्गज का  जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान, Video | Virat Kohli Rohit Sharma Shubman Gill  Ruturaj Gaikwad Piyush ...
Rohit-Virat की टीम इंडिया में वापसी तय! अगला दौरा बांग्लादेश नहीं, ये देश होगा 12

एशिया कप को लेकर फैसला अगले दो-तीन दिनों में आने की संभावना है. हाल ही में दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव के बाद ये पहला मौका होगा जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट के मेजबान होने के नाते आखिरी फैसला बीसीसीआई को ही लेना होगा, जो भारत सरकार की सलाह पर आधारित रहेगा. एशिया कप 17 से 27 सितंबर के बीच हो सकता है, बशर्ते भारत सरकार से इसकी औपचारिक मंजूरी मिल जाए, जो अब तक नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.