Rajsthan:खाटूश्यामजी में एक मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे भी चले, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया हालात पर काबू।
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच में हुई जोरदार झड़प है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष एक – दूसरे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं।
इस तरह की घटना पहली बार नहीं है इससे पहले भी मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जम कर लाठियां बरसाई।

वायरल वीडियो में दिखी बर्बरता की हदे पार करती तस्वीर
सोशल मीडिया पर सामने आया मारपीट का यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष श्रद्धालु और दुकानदार एक दूसरे पर बेरहमी से लाठी डंडे बरसा रहे हैं। पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी इस झगड़े में शामिल दिख रही है और दोनों ओर से लगातार हमला किया जा रहा है। जो भी सामने आ रहा है, उसे बिना किसी रहम के पीटा जा रहा है। यहां तक की महिलाएं भी हमले की चपेट में आ गई , जिससे यह घटना और ज्यादा गंभीर और चिंताजनक बन गई है।
Rajsthan: खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो वायरल हो गया है। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में महिलाएं भी चपेट में आईं। ताज़ा अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करें।
यह एक ताजा और बड़ी खबर है, जिसमें विस्तृत जानकारी शीघ्र ही जोड़ी जाएगी। कृपया लगातार अपडेट पाने के लिए इस पेज को समय – समय पर रिफ्रेश करते रहें।

Rajsthan: खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो वायरल हो गया है। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में महिलाएं भी चपेट में आईं। ताज़ा अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करें।
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com