Wednesday, February 4, 2026

Uttarakhand Police Action कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर सख्त हुई उत्तराखंड पुलिस, एक्‍शन देख लोग बोले- ‘तारीफ के काबिल’

by pankaj Choudhary
Uttarakhand Police Action

Uttarakhand Police Action तोड़फोड़ करेंगे, लोगों को मारेंगे.. तो कांवड़िए ये ना सोच लें कि बच जाएंगे, उत्तराखंड पुलिस का ये एक्‍शन तारीफ के काबिल है

हरिद्वार और रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर कांवड़ियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। कार पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस सख्ती के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जनता का कहना है कि अगर कांवड़ यात्रा में श्रद्धा है, तो कानून का डर भी जरूरी है। उत्तराखंड पुलिस का यह संदेश साफ है— कानून हाथ में लेने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Kanwar Yatra Haridwar Police Arrested 3 Kanwariyas 1
Uttarakhand Police Action कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर सख्त हुई उत्तराखंड पुलिस, एक्‍शन देख लोग बोले- 'तारीफ के काबिल' 9

पुलिस ने साफ कर दिया है कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बिल्‍कुल नहीं बख्शने वाली. इसी के तहत उसने ये कार्रवाई की है.

हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है. दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं और अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. ऐसे में हाईवे से लेकर अंदरूनी रास्तों पर हर तरफ कावड़ियां नजर आ रहे हैं. कांवड़ मेले के दौरान अक्सर हंगामा और उपद्रव की तस्वीर सामने आती हैं, जोकि आ भी रही है. कांवड़ियों को लगता है कि वह ऐसा कर बच जाएंगे, लेकिन इस बार पुलिस उपद्रवी कांवड़ियों पर सख्ती के मूड में है. इसकी बानगी देखने को मिली गुरुवार को बहादराबाद थाना क्षेत्र में घटी एक घटना में, जिसमें सहारनपुर से आए कांवड़ियों के एक दल की कांवड़ से एक गाड़ी लग गई. गाड़ी की हल्की टक्कर से कांवड़ियों की कांवड़ से गंगाजल गिर गया. इसके बाद कांवड़िए उग्र हो गए और जमकर हंगामा कांटा. कांवड़ियों ने कार सवार के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं लाठी-डंडों और पत्थरों से हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार में तोड़फोड़ कर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद क्‍या हुआ, आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल..

Uttarakhand News : Uttarakhand Police Get 100 Scorpio And Insas Rifle -  Amar Ujala Hindi News Live - उत्तराखंड : स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम,  पुलिस को मिलेंगी 100 स्कार्पियो ...

कांवड़ियों को शांत करने में पुलिस के भी पसीने छूटे

Uttarakhand Police Will Get A New Identity, Service Will Be According To  Standards उत्तराखंड पुलिस को मिलेगी नई पहचान, खास ट्रेनिंग से लेकर  सर्टिफिकेट तक का प्लान जानिए, Uttarakhand ...

दरअसल, घटना हाईवे पर मौजूद क्रिस्टल वर्ल्ड के पास की है. पास की शांतरशाह पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज एसआई खेमेन्द्र गंगवार अपनी टीम के साथ पहुंचे और हंगामे को शांत कराया. हालांकि उग्र हुए कांवड़ियों को शांत करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. कांवड़ियों की मारपीट से गाड़ी में सवार शामली का रहने वाला मुकेश घायल हो गया.

देखें कांवड़‍ियों का उपद्रव…

तीनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और उसका मेडिकल कराया गया. घायल मुकेश की शिकायत पर बहादराबाद थाने में उपद्रवी कांवड़ियों आशू कुमार, रितिक और रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपी सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- एसपी सिटी

कांवड़ मेले के नोडल ऑफिसर और हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था कराई गई है. अगर रास्ते में किसी का गंगाजल गिर जाता है तो पुलिस के द्वारा उसे गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन आस्था के नाम पर उपद्रव करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.