Vasant Vihar Audi Accident: फुटपाथ पर सो रहे थे 5 लोग, नशे में धुत ऑडी ड्राइवर ने कुचला, 8 साल की बच्ची भी घायल
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। कार चला रहा शख्स नशे की हालत में था। इस हादसे में एक 8 साल की बच्ची भी घायल हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह हादसा देर रात हुआ जब सभी पीड़ित सड़क किनारे सो रहे थे।

दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक बच्ची समेत सभी घायल हुए. आरोपी ड्राइवर उत्सव शेखर गिरफ्तार.

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया. हादसे में एक आठ साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है
यह घटना 9 जुलाई की रात करीब 1:45 बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई, जिसमें पुलिस ने अब आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसकी सफेद ऑडी कार भी जब् कर ली है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जो द्वारका का रहने वाला है. वह नोएडा से द्वारका लौट रहा था और इस दौरान नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में था.

कैसे हुआ हादसा?
घटना की चश्मदीद एक महिला के मुताबिक, करीब 15 लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज रफ्तार से आई और सो रहे लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश करता है, लेकिन आगे जाकर एक ट्रक से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.
भीख मांगकर गुजर बसर करते थे पीड़ित
पुलिस के अनुसार, सभी घायल राजस्थान के रहने वाले हैं. इनमें लाढ़ी (40), उनकी आठ साल की बेटी बिमला, पति सबामी उर्फ चिर्मा (45), रामचंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) शामिल हैं. सभी पीड़ित मजदूरी और भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं.
डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) ने बताया कि घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हादसे के वक्त की सटीक परिस्थितियां जानने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com